बंदियों से जाने जेल के हाल
उप महानिरीक्षक (कारागार) ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

दौसा. उप महानिरीक्षक (कारागार) ने मंगलवार को जिला कारागार व उप कारागार बांदीकुईका औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से वार्ता कर जेल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली तथा समस्याएं सुनी। इस पर बंदियों ने पानी की समस्या बताई तो महानिरीक्षक ने जल्द ही समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने जले अधिकारियों से जेल की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी व जैमर की जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कारागार व उप कारागार बांदीकुईमें जेल अधिकारी व कर्मचारियों की बैठक भी ली। इसमें अधिकारियों ने कारागार के लिए वाहन उपलब्ध कराने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।
इस पर उप महानिरीक्षक ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने जेल के रिकॉर्ड की जांच की तथा बैरिक, मैस आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कारागार में पाले जा रहे खरगोश व बंदियों की ओर से दिखाई जा रही मानवता की प्रशंसा की तथा बंदियों से सजा पूरी होने के बाद अपराधों से दूर रहने तथा नैतिक आचरण रखने की अपील की।
इससे पहले जेलकर्मियों ने उप माहानिरीक्षक को गार्डऑफऑर्नर दिया। इस मौके पर उपाधीक्षक वीरेन्द्र कुमार, कार्यवाहक जेलर गब्दूराम आदि मौजूद थे।
अब पाइए अपने शहर ( Dausa News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज