script

दर्दनाक घटना: मां तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी, दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

locationदौसाPublished: Jun 14, 2019 11:08:45 pm

Submitted by:

abdul bari

( Jumped In Well ) मां व एक पुत्री की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने किया जयपुर रैफर

Mother Jumped in well

दर्दनाक घटना: मां तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी, दो बच्चों की हुई दर्दनाक मौत

दौसा.

नांगल राजावतान थाना इलाके के बागपुरा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक महिला तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद ( jumped in well ) गई। हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह है पूरी घटना
पुलिस ने बताया कि बागपुरा गांव में एक महिला गुड्डीदेवी ग्रह क्लेश से तंगाकर अपनी छह वर्षीय पुत्री शकीना, 5 वर्षीय पुत्र रोहित व तीन वर्षीय पुत्र मोहित के साथ कुएं में कूद गई। इनमें से उसके पुत्र रोहित व मोहित की मौत हो गई। जबकि महिला व उसकी पुत्री की हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दौसा जिला अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया है।
Mother Jumped in well

ट्रेंडिंग वीडियो