scriptभाजपा की महिला प्रत्याशी का नामांकन निरस्त | Municipal election: BJP's woman candidate's nomination canceled | Patrika News

भाजपा की महिला प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

locationदौसाPublished: Nov 07, 2019 08:37:57 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

BJP’s woman candidate’s nomination canceled: नगरपालिका आम चुनाव 2019: नामांकन पत्र जांच के साथ ही नजर आया चुनावी माहौल

भाजपा की महिला प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

भाजपा की महिला प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

महुवा. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के दूसरे दिन बुधवार को उपखण्ड अधिकारी रतनलाल योगी के निर्देशन में नामांकन पत्रोंं की जांच की गई। एसडीओ कार्यालय में भाजपा व कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों को वार्डवार बुलाकर उनके सामने आवेदन फार्मों की जांच की गई। इससे एसडीओ कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों की दिनभर भीड़भाड़ रहने से चुनावी माहौल दिखाई दिया। प्रत्याशियों के समर्थक भी देर शाम तक एसडीओ कार्यालय परिसर में एकत्रित रहे। जांच में भाजपा की एक महिला प्रत्याशी का नामांकन निरस्त हो गया।
BJP’s woman candidate’s nomination canceled


वहीं एसडीओ ने प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की पालना करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान तहसीलदार मानसिंह आमेरा, पुलिस वृत्ताधिकारी शंकरलाल मीणा व थाना प्रभारी कर्णसिंह राठौड़ भी मौके पर मौजूद दिखाई दिए।

नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से वार्ड 21 से मिथलेश पत्नी योगेश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया था। प्रत्याशी की ओर से नामांकन दाखिल करने के साथ ही प्रचार भी शुरू कर दिया गया, लेकिन नामाकंन पत्रों की जांच में दो से अधिक संतान होने के मामले में भाजपा प्रत्याशी मिथलेश का नामांकन निरस्त कर दिया गया। ऐसे में अब भाजपा को किसी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देकर चुनाव लड़ाना पड़ेगा या फिर इस वार्ड से कोई प्रत्याशी भाजपा से नहीं होगा।
214 प्रत्याशियों में से हैं 90 महिलाएं


नगरपालिका आम चुनाव 2019 में कुल 214 प्रत्याशियों में से 90 प्रत्याशी महिला एवं 124 पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें भी वार्ड 4 में सबसे अधिक प्रत्याशी 16 मैदान में हैं। इनमें 14 पुरुष व 2 महिलाएं शामिल हैं। जबकि वार्ड 4 में मात्र 795 मतदाता हैं। वहीं वार्ड 9 व 10 में सबसे कम 4-4 प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 9 में 460 मतदाता हैं। यहां दो महिला व दो पुरुष एवं वार्ड 10 में 592 मतदाता हैं। इस वार्ड मे 4 पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं।

वार्डवार ये है प्रत्याशियों की संख्या


निर्वाचन विभाग के मुताबिक वार्ड 1 में 14 प्रत्याशियों में से 10 पुरुष व 4 महिला, 2 में 6 में से 5 पुरुष व एक महिला, वार्ड 3 में 6 में से 5 पुरुष व एक महिला, वार्ड 4 में 16 में से 14 पुरुष व 2 महिला, 5 में 7 महिला प्रत्याशी, वार्ड 6 में 11 में से 8 पुरुष 3 महिला, 7 में 9 में से 8 पुरुष व 1 महिला, वार्ड 8 में 10 में से 7 पुरुष व 3 महिला, 9 में 4 में से दो-दो पुरुष-महिला, वार्ड 10 में 4 महिला प्रत्याशी, वार्ड 11 में 9 में से 8 पुरुष व एक महिला,12 में 9 महिलाएं, 13 में 5 महिलाए, 14 में 9 पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं।
जबकि वार्ड 15 में 8 में से 5 पुरुष व तीन महिलाएं, वार्ड 16 में 9 महिलाए, 17 में 10 महिलाएं, वार्ड 18 में 8 में से 6 पुरुष व दो महिलाएं, 19 में 7 में से 4 पुरुष व 3 महिलाएं, वार्ड 20 में 5 महिलाएं, वार्ड 21 में 6 महिलाए, वार्ड 22 में 12 में से 9 पुरुष व 3 महिलाएं, वार्ड 23 में 10 में से 8 पुरुष व 2 महिलाएं, वार्ड 24 में 9 में से पुरुष 5 व चार महिलाएं एवं वार्ड 25 में 11 पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं।
BJP’s woman candidate’s nomination canceled

ट्रेंडिंग वीडियो