दौसा

नगरपालिका चुनाव: महुवा में भाजपा के बाद अब कांग्रेस की भी सूची जारी

Municipal elections: Congress list also released in Mahuva: नगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन

दौसाNov 05, 2019 / 09:27 am

gaurav khandelwal

नगरपालिका चुनाव: महुवा में भाजपा के बाद अब कांग्रेस की भी सूची जारी

महुवा. नगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन मंगलवार को निर्धारित है। भाजपा व कांग्रेस ने ऐनवक्त पर सूची जारी की है। सूची में देरी होने का प्रमुख कारण वंचित रहने वाले प्रत्याशियों के बगावत किए जाने का डर राजनीतिक दलों को माना गया। ऐसे में ऐनवक्त पर ही सूची जारी करनी की रणनीति बनाई।
Municipal elections: Congress list also released in Mahuva


कांग्रेस सूत्रों के अनुसार महुवा में वार्ड नंबर 1 से गिर्राजीदेवी सैनी, 2 से मुरादन खां, 3 इमरान खां, 4 देवकीनंदन जैन, 5 सबाना खान, 6 किंतो देवी सैनी, 8 मीना शर्मा, 9 नर्बदा गुर्जर, 10 शीला, 11 अखिलेश गुदहनिया, 12 भौंरी देवी, 13 रामदेई जाटव, 14 फूलसिंह जाटव, 15 सपना सैनी, 16 बिस्सो देवी, 17 रामपति कोली, 18 पवन बंसल, 19 संजय जांगिड़, 20 रश्मि गुप्ता, 21 कुसुम अवस्थी, 22 बालकृष्ण खण्डेलवाल, 23 नितिन खण्डेलवाल, 24 पुष्पा सैनी व 25 नंबर से राजकुमार नागर को टिकट दिया गया है। वार्ड नंबर सात से आशीष शर्मा का नाम चल रहा है। फाइनल नाम तय नहीं हुआ है। वहीं सूची जारी होने के बाद कई नाम कटने से विवाद की संभावना भी जताई जा रही है।

वहीं नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से देर शाम प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। इसमें वार्ड निवासी व युवाओं को प्राथमिकता दी गई। पूर्व प्रधान राजेन्द्र मीणा ने बताया कि चुनाव प्रबंधन समिति प्रभारी ज्ञानदेव आहुजा, जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी, मण्डल अध्यक्ष राकेश बंसल व देहात अध्यक्ष बाबूलाल हुड़ला की मौजूदगी में सूची जारी की गई। उन्होंने बताया कि वार्ड 1 में रवि कुमार कौशल, 2 में फारूख खान, 3 में शाहरूख खान, 4 ओमप्रकाश भारद्वाज, 5 में प्रियंका जागा, 6 में शीला गुर्जर, 7 में अरुण पाराशर, 8 में रेणू जैन, 9 में श्रीमती नरसी गुर्जर एवं 10 में जनका गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं वार्ड 11 में माधव खण्डेलवाल, 12 में बबीता सैनी, 13 में मनीषा जाटव, 14 में संतोष जाटव, 15 में सावित्री सैनी, 16 में श्वेता वशिष्ठ, 17 में सूरज देवी सारवान, 18 में विनीत कुमार बंसल, 19 में श्रीमती निर्मल धाकड़, 20 में राधादेवी बंसल, 21 में श्रीमती मिथलेश गोयल, 22 में पवन कुमार शर्मा, 23 में मंजू प्रजापत, 24 में हेमङ्क्षसह नरूका एवं 25 में राजू सांवरिया को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
95 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल


अभी तक कुल 95 प्रत्याशी नामाकंन दाखिल कर चुके हैं। नगरपालिका की ओर से 260 लोगों को एनओसी जारी की जा चुकी है। मंगलवार को अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में नामांकन दाखिले की उम्मीद है। नामांकन भरने के लिए प्रत्याशी व समर्थकों की भीड़ उमडऩे से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। थाना प्रभारी कर्णसिंह सहित अन्य अधिकारी तैनात रहे।
Municipal elections: Congress list also released in Mahuva

Home / Dausa / नगरपालिका चुनाव: महुवा में भाजपा के बाद अब कांग्रेस की भी सूची जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.