scriptनगरपालिका आम चुनाव 2019: शहरी सरकार चुनने के लिए उत्साह, सुबह से ही बूथों पर कतार | Municipal general election in Rajasthan: queues at booths | Patrika News

नगरपालिका आम चुनाव 2019: शहरी सरकार चुनने के लिए उत्साह, सुबह से ही बूथों पर कतार

locationदौसाPublished: Nov 16, 2019 09:03:27 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

Municipal general election in Rajasthan: queues at booths: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान, महुवा में केन्द्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगी
 

नगरपालिका आम चुनाव 2019: शहरी सरकार चुनने के लिए उत्साह, सुबह से ही बूथों पर कतार

नगरपालिका आम चुनाव 2019: शहरी सरकार चुनने के लिए उत्साह, सुबह से ही बूथों पर कतार

महुवा. नगरपालिका आम चुनाव 2019 को लेकर शनिवार सुबह 7 से मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। बूथों पर लम्बी कतारें लगी हुई हैं। सुबह नौ बजे तक करीब 10 प्रतिशत मतदान हो गया। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। कुल 25 वार्डों में 173 प्रत्याशी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।
Municipal General Election in Rajasthan: queues at booths


सहायक रिटर्निंग अधिकारी मानसिंह आमेरा ने बताया कि 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें से 21 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कुल 40 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। इसमें से 15 पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। चुनाव पर्यवेक्षक नरेशकुमार ठकराल ने मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पोलिंग पार्टियों को निर्भिक एवं निडर होकर चुनाव कराने के लिए कहा।

पुलिस वृत्ताधिकारी शंकरलाल मीणा ने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर महिला व पुरुष कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। करीब साढ़े 3 सौ से अधिक जवान चुनाव में लगाए गए हैं। वहीं सैक्टर मजिस्ट्रेट बसवा तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर, मण्डावर तहसीलदार हरकेश मीणा व सिकराय तहसीलदार चिरंजीलाल शर्मा चुनाव को लेकर होने वाली गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। तीन मोबाइल टीम गठित की गई हैंै। जबकि चुनाव पर नजर बनाए रखने के लिए तीन सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार, पुलिस वृत्ताधिकारी बांदीकुई महेशचंद शर्मा, मानपुर वृत्ताधिकारी सुरेश मीणा भी चुनाव की कमान संभाल रहे हैं। जबकि दो क्यूआरटी टीम लगाई गई हैं। इसमें 10-10 का जाब्ता तैनात किया गया है। इसके अलावा कोलवा, सैंथल व लवाण थाना प्रभारियों को भी लगाया गया है। स्ट्रांॅग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इससे प्रत्याशी व समर्थक चुनावी गतिविधियों को लाइव भी देख सकते हैं। मतगणना 19 नवम्बर को होगी। जबकि चेयरमैन का चुनाव 26 व उपाध्यक्ष का 19 को चुनाव होगा।

चेयरमैन के लिए है महिला ओबीसी आरक्षित


नगरपालिका शहरी क्षेत्र के 25 वार्डों में कुल 16 हजार 222 मतदाता है। नगरपालिका चेयरमैन की सीट ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में कुल 173 प्रत्याशियों में से 77 महिला प्रत्याशी मैदान में है। जबकि 96 पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं। महिलाओं के लिए 8 वार्ड आरक्षित हैं। ऐसे में मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। क्योंकि वार्ड 5 व 10 ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
वार्ड 13 अनुसूचित जाति महिला व वार्ड 12,16,17,20 व वार्ड 21 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं, लेकिन चेयरमैन की सीट हथियाने के लिए कांग्रेस व भाजपा ने कुछ सामान्य वार्डो में भी ओबीसी महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। जबकि 7725 महिला मतदाता हैं।


वार्डवार ये हैं कुल मतदाता


पालिका के वार्ड 1 में 642, 2 में 710,3 में 704, 4 में 798, 5 में 744, वार्ड 6 में 372, 7 में 692, 8 में 582, 9 में 709 एवं वार्ड 10 में 594 मतदाता हैं। इसी प्रकार वार्ड 11 में 648, 12 में 636, 13 में 604, 14 में 647, 15 में 621, 16 में 484, 17 में 617, 18 में 767, 19 में 650, 20 में 617, 21 में 556, 22 में 787, वार्ड 23 में 779, 24 में 607 एवं वार्ड 25 में 664 मतदाता हैं।
Municipal general election in Rajasthan: queues at booths

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो