scriptमंत्री मुरारीलाल का बड़ा बयान, गद्दार वे हैं जो आलाकमान के खिलाफ जाते हैं | murari lal meena statement question of accusing the pilot group | Patrika News

मंत्री मुरारीलाल का बड़ा बयान, गद्दार वे हैं जो आलाकमान के खिलाफ जाते हैं

locationदौसाPublished: Sep 29, 2022 07:30:10 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीना ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार का गुट नहीं है। हमारे नेता सोनिया एवं राहुल गांधी है।

murari lal meena statement question of accusing the pilot group

कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीना ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार का गुट नहीं है। हमारे नेता सोनिया एवं राहुल गांधी है।

दौसा। कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीना ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार का गुट नहीं है। हमारे नेता सोनिया एवं राहुल गांधी है। पायलट गुट पर गद्दार के आरोप लगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गद्दार वे हैं जो आलाकमान के खिलाफ जाते हैं।

मंत्री मुरारीलाल ने यह बात राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक कार्यक्रम में शिकरत करने के दौरान पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट जनाधार वाले नेता हैं। प्रदेशाध्यक्ष के रूप में उन्होंने बहुत मेहनत की थी। हम पार्टी से बंधे हुए हैं एवं आलाकमान जो फैसले करते हैं, उसे मानते हैं।

यह भी पढ़ें

सीएम अशोक गहलोत के एलान पर राजेंद्र राठौड़ का ट्वीट

वर्ष 2020 में पहले सरकार से नाराजगी के कारण दिल्ली गए थे। लेकिन इस दौरान एक माह में किसी के खिलाफ नहीं बोला। हाईकमान से वार्ता के बाद वापस आए। इसके बाद दो वर्ष से सहयोग कर रहे हैं। प्रजात्रंत में हल्की बातें नहीं बोलनी चाहिए।

प्रदेश में सीएम के सवाल पर उन्होंने कहा कि आलाकमान जिसे सीएम बनाएगा, वे उसके साथ हैं। उन्होंने कहा कि सीएमआर में विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। उसमें वह गए थे। लेकिन कुछ लोग नहीं आए, इसका कारण वे ही जानते हैं।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में सियासी घमासान : मंत्री शांति धारीवाल सियासी हलकों में खासी चर्चा, जानिए क्यों

कांग्रेस अध्यक्ष के बारे में उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चल रहा था। हम तो मान रहे थे कि वह अध्यक्ष बनेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में लोगों में बहुत जोश था। ऐसे घटनाक्रमों से लोगों का ध्यान बंटता है।

https://youtu.be/_BXgxxMwoKY
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो