scriptमहवा नगरपालिका चेयरमैन पद पर कांग्रेस की नर्बदा देवी गुर्जर विजय | Narbada Devi Gurjar becomes Mahwa Municipality Chairman | Patrika News

महवा नगरपालिका चेयरमैन पद पर कांग्रेस की नर्बदा देवी गुर्जर विजय

locationदौसाPublished: Nov 26, 2019 02:19:49 pm

Submitted by:

santosh

महवा नगरपालिका चेयरमैन पद पर कांग्रेस की नर्बदा देवी गुर्जर निर्वाचित हुई हैं। नर्बदा देवी ने भाजपा की शीला गुर्जर को हराया।

narbada devi

दौसा। महवा नगरपालिका चेयरमैन पद पर कांग्रेस की नर्बदा देवी गुर्जर निर्वाचित हुई हैं। नर्बदा देवी ने भाजपा की शीला गुर्जर को हराया। कांग्रेस को 14 और भाजपा को 11 वोट मिले। नर्बदा देवी को जीत मिलने से कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाईयां बांटकर खुशी जताई।

 

कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीती पार्षद सपना सैनी ने कांग्रेस की ओर से चेयरमैन प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से खफा होकर चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय के रूप में आवेदन किया था। लेकिन अगले ही दिन उन्होंने भाजपा के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया था।

 

उन्होंने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया था कि उनके ससुर कमल सैनी द्वारा 40 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा की गई। टिकट वितरण के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उन्हें चेयरमैन प्रत्याशी बनाए जाने का भरोसा दिलाया गया था लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने उनके साथ धोखा किया जिसके कारण वे भाजपा के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले रही हैं। सपना के मैदान से हटने के बाद यहां कांग्रेस की नर्बदा देवी गुर्जर और भाजपा की शीला गुर्जर के बीच सीधी टक्कर थी, जिसमें नर्बदा देवी को जीत मिली।

 

महवा नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं। नगरपालिका चुनाव की मतगणना के बाद महुवा में निर्दलीयों का बोलबाला सामने आया। कुल 25 वार्डों में से 13 सीट निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती। वहीं कांग्रेस ने 8 व भाजपा के खाते में 4 सीट आई। महुवा में वार्ड एक से निर्दलीय सद्दाम ने 97 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वार्ड दो मे कांग्रेस से मुरादन बानो, वार्ड तीन निर्दलीय शीला, वार्ड चार से भाजपा के ओमप्रकाश, वार्ड पांच से कांग्रेस की सबाना ने जीत दर्ज की। वार्ड 6 से भाजपा शीला, 7 से निर्दलीय विजय कुमार, 8 से निर्दलीय राधाकिशन, 9 से कांग्रेस नर्बदा, 10 में कांग्रेस से संतोष विजयी हुए।

 

वार्ड 11 में भाजपा से माधव, 12 में निर्दलीय भगवती, 13 में निर्दलीय अंजना, 14 में निर्दलीय नत्थी लाल, 15 में कांग्रेस की सपना विजयी रही। वार्ड 16 से निर्दलीय सरोज जीती। वार्ड 17 कांग्रेस की रामपति, वार्ड 18 से निर्दलीय हुरमत निशा, 19 में निर्दलीय गूलशन साहू, वार्ड 20 से बीजेपी की राधादेवी जीती। वार्ड 21 से कांग्रेस की कुसुम, वार्ड 22 कांग्रेस की बालकृष्ण, 23 से निर्दलीय पदमचंद, वार्ड 24 से निर्दलीय सपना व वार्ड- 25 से निर्दलीय अर्जुन हरिजन को विजय प्राप्त हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो