scriptमहिलाओं की चोटी काटने से दहशत | Panic from women peak bites | Patrika News

महिलाओं की चोटी काटने से दहशत

locationदौसाPublished: Jul 15, 2017 09:12:00 pm

Submitted by:

gaurav khandelwal

महिला ने बताया कि वह रात को अपने तीन बच्चों के साथ छत पर सो रही थी, रात करीब दो बजे नींद खुली तो चोटी व बाल कटे हुए मिले।

मानपुर. कस्बे के मुस्लिम मोहल्ले में एक 45 वर्षीय महिला के बाल व चोटी काटने का मामला सामने आया। इससे इलाके में दहशत हो गई। महिला ने बताया कि वह रात को अपने तीन बच्चों के साथ छत पर सो रही थी। रात करीब दो बजे नींद खुली तो चोटी व बाल कटे हुए मिले। गत दिनों सिकंदरा में भी एक महिला के बाल काटने का मामला सामने आया था।
सिकंदरा. कस्बे के समीप डाबर ढाणी में घर में सो रही एक महिला के सिर की चोटी काटने का मामला प्रकाश में आया। परिजनों ने बताया कि रात को बारह बजे महिला की नींद खुली तो सिर की चोटी के बाल कटे हुए मिले। घटना के बाद से परिजन भयभीत है। परिजन देवी-देवताओं के झाड़- फूंक करा रहे हैं। 
बनियाना. मटवास गांव में अलग-अलग परिवार की दो किशोरियों की चोटी काटने की घटना हुई। एक किशोरी के रात को व एक के सुबह चोटी काटने पर ग्रामीण भयभीत हो गए। वहीं करणपुरा में भी एक महिला की चोटी काटे जाने की घटना सामने आई। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो