scriptकलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा शुरू | Pran reputations start with the Kalash Yatra | Patrika News

कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा शुरू

locationदौसाPublished: Jul 14, 2017 09:42:00 pm

Submitted by:

gaurav khandelwal

बांदीकुई. शहर के गुढ़ारोड स्थित आशापुरा में शुक्रवार को शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई।

Pran reputations start with the Kalash Yatra

Pran reputations start with the Kalash Yatra

बांदीकुई. शहर के गुढ़ारोड स्थित आशापुरा में शुक्रवार को शिव पंचायत की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा तहसील कार्यालय के पीछे स्थित शिव मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ रवाना हुई। जो कि प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। कलश यात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
 कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश रखकर भजन गाते हुए एवं पुरुष हाथों में ध्वज लेकर जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। भक्ति संगीत की धुनों से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों श्रद्धालु नाचते हुए चल रहे थे। इस मौके पर रामसिंह छाबड़ी, हरिसिंह दडग़स, अर्जुन फागणा, बच्चूसिंह, एडवोकेट महेन्द्रसिंह तंवर, पवन छाबड़ी सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल थे। 
इसी प्रकार श्री नीलकण्ठ महादेव मंदिर समिति वार्ड 22 कौशल नगर में शुक्रवार को सत्संग हुआ। इसमें भगवान शंकर, श्रीराम एवं कृष्ण भगवान की फूल बंगला झांकी सजाई गई। इसमें महिलाओं ने दो घण्टे तक सीताराम-राधेश्याम का संकीर्तन किया गया। महिलाएं भजनों पर भाव विभोर होकर नाची। कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ किया गया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो