scriptकांग्रेस की भारत बचाओ रैली में जाने की तैयारियों पर चर्चा | Preparation to go to Congress's Save India rally discussed | Patrika News

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में जाने की तैयारियों पर चर्चा

locationदौसाPublished: Dec 05, 2019 11:16:40 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

Preparation to go to Congress’s Save India rally discussed: नगर व ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में जाने की तैयारियों पर चर्चा

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में जाने की तैयारियों पर चर्चा

बांदीकुई. नगर व ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार सुबह गांधी पार्क में विधायक गजराज खटाना की अध्यक्षता में हुई। इसमें 14 दिसम्बर को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर होने वाली भारत बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
Preparation to go to Congress’s Save India rally discussed

विधायक ने कहा कि बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र से करीब एक हजार कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सैक्टरवार कार्यकर्ता अभी से तैयारियों मेंं जुट जाए। इसके लिए 13 दिसम्बर रात्रि को एक साथ कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बैठक में ब्लॉक ए अध्यक्ष तेजसिंह सिहर्रा, बी अध्यक्ष जयसिंह बैरवा, नगर अध्यक्ष अशोक काठ, जिला संगठन महासचिव पूरणमल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पं. अम्बिकेश्वर शर्मा, पूर्व प्रधान प्रेमदेवी, सेवादल अध्यक्ष पीयुष झालानी, रूपसिंह पीलवाल, सुबोध पंडित, बसवा इकाई अध्यक्ष राधाकिशन मीणा, फूलचंद गुप्ता, श्यामसुंदर व्यास, पार्षद रतन पटेल, रामकरण बैरवा, महेश यादव, गुलफाम खान, राजाराम एडवोकेट, विश्राम नूरपुर, गौतम सेठी, ऋषित फहतेपरिया, तोफिक हुसैन, लक्ष्मीनारायण अगावली एवं बंटी शाहरा ने भी विचार व्यक्त किए।
दिल्ली रैली की सौंपी जिम्मेदारी


मेहंदीपुर बालाजी. नांदरी गांव के ठाकर बाबा स्थित धार्मिक स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मेघराम मीणा की ओर से आयोजित समारोह सिकराय व भांडारेज ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजीलाल ओड़ ने की। मुख्य अतिथि महिला व बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि कार्यकर्ता अभी पंचायतराज चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
उन्होंने दिल्ली में 14 दिसम्बर को आयोजित भारत बचाओ रैली के संदर्भ में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान कर जिम्मेदारी सौंपी। सम्मेलन में हाल ही में नवसृजित पाड़ली, गनीपुर, देवरी सहित अन्य ग्राम पंचायतों के ग्रामीण भी पहुंचे। सम्मेलन को यूकां के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र गुर्जर, प्रदेश महासचिव मेघराम मीना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवराम मीणा, धर्मसिंह मीणा नांदरी, पूर्व सरपंच धर्म सिंह गुर्जर राजीव गांधी ब्रिगेड के विशंभरदयाल जैमन, पूर्व प्रधान लटूरमल सैनी आदि मौजूद थे। नांदरी गांव में भी मंत्री का स्वागत किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो