script

विष्णु महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर

locationदौसाPublished: Jun 14, 2018 03:30:54 pm

Submitted by:

Rajendra Jain

गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

Preparations of Vishnu Mahayagan

विष्णु महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर

लालसोट. शहर के महाकाली मंदिर के पास स्थित रामकृष्ण सत्संग हॉल पर 16 से 25 जून तक 21 कुंडीय विष्णु महायज्ञ, रामकथा, श्रीराम दरबार, श्रीराधा कृष्ण व गायत्री माता प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। संत दिव्य मोरारी बापू रामकथा सुनाएंगे। प्रतिदिन रात्रि को रासलीला होगी। 21 कुंडीय विशाल यज्ञशाला का भी निर्माण अंतिम चरण में है। (नि.प्र.)

लालसोट. शहर के तालेड़ा जमात स्थित महंत महाराज के समाधिस्थल पर बुधवार को भागवत कथा की शुरुआत हुई। जगदंबा कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। संत विजयदास व अन्य जनों ने ध्वज व कलश का पूजन किया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया और जमात अखाड़ा के पट्टेबाजोंं ने भी करतब दिखाए। इसी तरह रालावास गांव की बडऩाली ढाणी में बुधवार से भौमिया मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत हुई। इस मौके पर गणेशधाम से विशाल कलश यात्रा भी निकाली गई।(नि.प्र.)
गायत्री यज्ञ 16 को
दौसा. जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से योग साधना केन्द्र सिविल लाइन पर 16 जून से नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन होगा। रमेशचंद लाटा ने बताया कि पर्यावरण्र संवर्धन एवं विश्व कल्याण की भावना से शनिवार को सुबह सात बजे नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ होगा। पूर्णाहुति दस बजे होगी। इसके बाद अखण्ड रामचरित मानस पाठ प्रारंभ होंगे। रविवार को सहस्त्रघट का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रशासनिक, न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी सहित आमजन की भागीदारी रहेगी।
प्रशिक्षण शिविर का समापन
दौसा. जिला खण्डेलवाल वैश्य सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित 15 दिवसीय अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपीशंकर चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा प्रदेशाध्यक्ष सौरभ पाटोदिया एवं विशिष्ट अतिथि केनवास इन्टरनेशनल स्कूल एमडी हेमा हरचन्दानी रही। समाज के अध्यक्ष अशोक बिंवाल ने बताया कि शिविर में 224 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गोपाल अनुज, दिनेश नाटाणी, राजेन्द्र गुप्ता, संतोष बडाया, भगवान राहुवास, राजेन्द्र नाटाणी, लीलाधर घीया, अर्चना बडाया, सुधा, रुकमणि बढ़ेरा आदि मौजूद थी। कार्यक्रम संचालन राजेश ठाकुरिया एवं आशीष चौधरी ने किया।

महिलाओं ने रखी समस्याएं
लालसोट. मण्डावरी कस्बे में एकल नारी शक्ति संगठन की बैठक बुधवार को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सरपंच रामबिलास मीना की अध्यक्षता में हुई। इसमें एकल महिलाओं ने पेंशन, रोजगार सहित अन्य समस्याएं रखी। उपाध्यक्ष मंशा देवी ने संगठन के महत्व व उद्देश्य के बारे में बताते हुए एकल नारी को संगठित होने का आह्वान किया। ग्राम प्रसार अधिकारी महेन्द्र सिंह, वार्ड पंच श्याम लाल, रीना शर्मा, मानकंवर, राज्य समन्वयक चन्द्रकला ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में 5 एकल महिला लीडर का चुनाव किया गया। इसमें शान्ति बाई, रईशा बानो, पुष्पा शर्मा, सन्तरा बाई व शास्ति बाई को चुना गया।(नि.सं.)

ट्रेंडिंग वीडियो