scriptस्टेशन पर नारे लगाकर किया विरोध प्रदर्शन | Protest protest by sloganeering station | Patrika News

स्टेशन पर नारे लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

locationदौसाPublished: May 10, 2018 08:58:38 pm

Submitted by:

Rajendra Jain

-तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे रेलकर्मी-उत्तर-पश्चिम रेलवे एम्पलाईज यूनियन

Protest protest by sloganeering station
बांदीकुई. ऑल इण्डिया रेलवे मेंस फैडरेशन के आहवान पर उत्तर-पश्चिम रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को रेलवे स्टेशन पर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। लोको, सिगनल एवं इंजीनीयरिंग कर्मचारी पहले भूख हड़ताल पर बैठे। जहां माघवेन्द्रसिंह टोनी के नेतृत्व में धरने पर बैठे कर्मचारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। रेलकर्मियों ने कहा कि रेल प्रशासन निजीकरण को बढ़ावा देकर कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात करने पर उतारू है। ऐसे में कर्मचारी एकजुट होकर आन्दोलन के लिए तैयार रहे।
उन्होंने फिटमेंट फार्मूला बढ़ाने एवं मण्डल स्तर से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करने, न्यू पेंशन स्कीम में गारंटी एवं न्यूनतम वेतन वाले मामले में भी संशोधन किए जाने की मांग की। इस मौके पर चेयरमैन अनिल विजय, सहायक शाखा सचिव लोकेश जांगिड़, उपाध्यक्ष रामावतार गुर्जर, सुमेरसिंह गुर्जर, महेन्द्रसिंह मेहरा, कमलसिंह गुर्जर, राजाराम गुर्जर, मुकेश म्हाणा, मुकेश गुर्जर, सुरेन्द्रसिंह कसाना, रामावतार शर्मा, कमलकांत शर्मा, हेमराज गुर्जर, बलवीर गुर्जर, मनीष गहलोत, राजेन्द्र मीणा, प्रेमसिंह, देशराज गुर्जर, अशोक मीणा, जौहरी लाल मीणा, सरदारसिंह गुर्जर,मानसिंह पोषवाल एवं महेश बैरवा को माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया।
मनाया नंदोत्सव व सजाई वामन अवतार झांकी
ढिगारिया कपूर(बांदीकुई). ग्राम पंचायत ढिगारियाभीम के ढिगारिया कपूर गांव के भीलों की ढाणी में चल रही भागवत कथा में चौथे दिन गुरुवार को साध्वी प्रिया किशोरी वृंदावन ने कहा कि राजा बलि एवं वामन अवतार की कथा सुनाई। इस दौरान वामन भगवान की जीवंत झांकी सजाई गई। भजनों श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचे। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने बधाई गीत गाए। पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। हाथी-घोड़ा पालकी-जय कन्हैयालाल की जयघोषों से भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि कशुक्रवार को श्रीकृष्ण की बाल लीला, गोवर्धन पूजा एवं छप्पनभोग की झांी सजाई जाएगी। इस मौके पर गौरीलाल मीणा, कैलाशचंद मीणा, बदरीप्रसाद मीणा, चिरंजीलाल मीणा, राधेश्याम मीणा, गंगासहाय, गुलाबचंद, मिण्टूराम, भरतलाल, रामपाल, सुभाषचंद, कर्णसिंह एवं प्रेमनारायण ने भी शिरकत की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो