scriptमतदाता सूचियों का प्रकाशन, आज दर्ज होंगी आपत्तियां | Publication of voter lists in College | Patrika News

मतदाता सूचियों का प्रकाशन, आज दर्ज होंगी आपत्तियां

locationदौसाPublished: Aug 20, 2019 07:32:52 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

Publication of voter lists in College: छात्रसंघ चुनाव 27 को, 28 को परिणाम, सर्वाधिक मतदाता कला कॉलेज दौसा में

dausa pg college

मतदाता सूचियों का प्रकाशन, आज दर्ज होंगी आपत्तियां

दौसा. छात्रसंघ चुनावों के तहत सोमवार को महाविद्यालयों में मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया गया। मंगलवार दोपहर 1 बजे तक आपत्तियां दर्ज की जाएगी। इसके बाद शाम 5 बजे अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। मतदान 27 अगस्त सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक होगा। मतगणना अगले दिन 28 को सुबह 11 बजे से होगी।
Publication of voter lists in College


इधर, महाविद्यालय परिसरों में अभी चुनावी माहौल नजर नहीं आ रहा है। इस बार अन्य सालों की अपेक्षा दावेदार अभी तक कम सामने आए हैं। जिले में 9 सरकारी कॉलेज में चुनावी घमासान मचेगा। सबसे बड़ा कॉलेज राजकीय कला महाविद्यालय दौसा है। यहां 7 हजार 203 मतदाता हैं।
कला कॉलेज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. देवेश सूद ने बताया कि जिनके नाम सूची में नहीं है, वे फीस की रसीद के साथ कमरा नंबर 105 में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। नोटिस बोर्ड पर आदर्शसंहिता, छात्रसंघ का संविधान व लिंगदोह समिति की रिपोर्ट चस्पा कर दी है। प्रचार के लिए मध्य ब्लॉक के दाईं ओर स्थान चिह्नित किया है।

इसी तरह पंडित नवलकिशोर शर्माराजकीय पीजी कॉलेज में भी मतदाता सूची प्रकाशित की गई। प्राचार्य डॉ. एसडी गुप्ता ने बताया कि परिचय पत्रों का वितरण जारी है। 23 अगस्त तक कमरा नंबर 124 व 127 में आकर विद्यार्थीप्राप्त कर सकते हैं।

श्रीसंत सुंदरदास राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में भी परिचय पत्रों का वितरण जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतीशचंद सिंहल के संयोजन में निर्वाचन मंडल का गठन किया गया है। शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. मधुमति को बनाया गया है। प्राचार्य ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाईकी जाएगी। प्रचार सामग्री निर्धारित स्थान पर ही लगानी होगी।
Publication of voter lists in College

नामांकन 22 को
22 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसी दिन शाम 5 बजे तक नामांकनों पर आपत्तियां व जांच का काम होगा। 23 को सुबह 10 बजे वैध नामांकन सूची जारी कर दी जाएगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी होगी। शाम 5 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
कॉलेज कुल मतदाता
कला कॉलेज दौसा 7203
विज्ञान व वाणिज्य दौसा 1772
महिला कॉलेज दौसा 2315
संस्कृत कॉलेज दौसा 246
अम्बेडकर कॉलेज महुवा 449
राजकीय कॉलेज सिकराय 381

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो