दौसा

जिलेभर में मेहरबान रहे इन्द्रदेव, किसानों के चेहरे खिले

Rain in Dausa, Farmers Happy: दौसा शहर में झमाझम बरसात से शहरवासियों को गर्मी से निजात मिलने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया।

दौसाJul 07, 2019 / 08:01 am

gaurav khandelwal

जिलेभर में मेहरबान रहे इन्द्रदेव, किसानों के चेहरे खिले

दौसा. जिलेभर में इन्द्रदेव monsoon शनिवार को भी मेहरबान रहे। जिले में कई क्षेत्रों में शनिवार सुबह बरसात से किसानों के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए। इससे खरीफ की फसल के लिए बुवाई कार्य ने भी गति पकड़ ली है। दौसा शहर में शाम करीब 4.45 बजे आई झमाझम बरसात से शहरवासियों को गर्मी से निजात मिलने के साथ ही मौसम सुहावना हो गया। बाद में रुक-रुककर बरसात का दौर जारी रहा। इससे शहर की सड़कों पर पानी बह निकला।
rain in Dausa, Farmers Happy

 

 

 

 

गांधी तिराहे सहित अन्य जगहों पर वाहनोंं को निकालने में वाहनचालकों को खासी परेशानी हुई। वहीं वीकेन्ड होने के कारण लोग अपने पसंदीदा पर्यटक स्थलों पर जाने की प्लानिंग करते नजर आए। हालांकि कई कॉलोनियों में पानी भराव के कारण शहरवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले दिनभर सूर्यदेव बादलों की ओट से लुका-छिपी करते नजर आए। राहुवास कस्बे सहित आस-पास रामपुरा, पालुन्दा, डोब, लाड़लीकाबास, कालूबास एवं कल्लावास में बरसात से खाद-बीज की दुकानों पर किसानों की भीड़ नजर आई।
 

 


जल संसाधन विभाग के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बांदीकुई में 46 एमएम, सिकराय में 40, मोरेल लालसोट में 21, जलसंसाधन खण्ड दौसा में 20 एवं लालसोट में 35 एमएम बरसात दर्ज की गई। इसी प्रकार तहसील मुख्यालयों पर लगे वर्षामापी यंत्रों पर बसवा (तहसील) में 24, दौसा (तहसील) में 11, लालसोट (तहसील) में 40 एवं सिकराय (तहसील) में 55 एमएम बरसात दर्ज की गई है।
 

 

 

 

इसी प्रकार शुक्रवार शाम 5 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक रेडिया में 4 एमएम, बसवा में 27, महुवा में 61, मोरेल लालसोट में 35, रामगढ़-पववारा में 8, लालसोट में 27 एवं जलसंसाधन खण्ड दौसा में 1 एमएम बरसात हुई। वहीं तहसील मुख्यालयों पर लगे गेज में बसवा तहसील में 34, दौसा में 1, महुवा में 91, लालसोट में 21, सिकराय में 40, रामगढ़-पचवारा में 10, लवाण में 2, नांगलराजावतान में 12 एमएम बरसात दर्जकी गई।
 

 

 

 

बरसात के बाद बुवाई में जुटे किसान


महेश्वराकलां. कस्बे सहित आस-पास के क्षेत्र में आई बरसात से किसान खेतों में बुवाई करने में जुट गए। वहीं तापमान में आई गिरावट से ग्रामीणों को गर्मी से निजात मिल सकी। महेश्वराखुर्द, पुरोहिता का बास, सिंगपुरा, जसोता आदि क्षेत्र में भी बरसात से मौसम सुहावना बना रहा।
 

 


लालसोट. क्षेत्र में शनिवार को बारिश का क्रम जारी रहा। सुबह करीब पौने सात बजे से आठ बजे तक बारिश का क्रम जारी रहा। शहर के गणगौरी बाजार, अशोक सर्किल, कोथून रोड़ समेत कई इलाकों में पानी भर गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे दोबारा करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। बारिश से नगर पालिका प्रशासन के पानी निकासी के प्रंबध नहीं करने की पोल भी खुल गई। न्यू कॉलोनी निवासी अशोक लाखनपुर ने बताया कि कई बार अवगत करानेके बाद भी क्षेत्र में नाली निर्माण नहीं कराया गया। अब निवासियों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। (नि.प्र.)
Rain in Dausa , Farmers Happy

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.