script

रक्षा बंधन पर्व कल, राखियों की सजी दुकानें

locationदौसाPublished: Aug 25, 2018 11:48:11 am

Submitted by:

Rajendra Jain

स्टाइलिश राखियों का बढ़ा के्रेज

Raksha Bandhan festival tomorrow, shopkeepers' shops

रक्षा बंधन पर्व कल, राखियों की सजी दुकानें

दौसा. भाई-बहिन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन रविवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके जिले दौसा जिला मुख्यालय पर राखियों, नारियल सहित अन्स वस्तुओं की दुकानें सज गईहैं। दुकानों में सजी राखियों में कई स्टाइल व वैरायटी की राखियां देखी जा रही है। बाजार में सजी इन राखियों में एक बात साफ नजर आती है कि बदलते वक्त के साथ रक्षाबंधन का पर्व भी स्टाइलिश होता जा रहा है। बाजारों में विभिन्न डिजायनों की स्टाइलिश राखियों का ट्रेड चल रहा है। इधर प्रतिवर्ष राखियों की दुकान लगाने वाले दिनेश गुप्ता ने बताया कि बच्चों को लुभाने के लिए उनके प्रिय कार्टून और दूसरे फिल्मी हीरों की राखियां बाजार में कई वैरायटी में नजर आती है। लड़कियों में यूनिक व स्टाइलिश राखियों का काफी के्रज बढ़ा है। राखियों के अलावा बाजारों में पानी के नारियल, गोला (खोपरा) की खूब ब्रिकी हो रही है। हलवाई भी त्योहार के चलते विभिन्न तरह की मिठाइयां बनाने में जुट गए हैं।
लालसोट. शहर में रक्षाबन्धन की तैयारियों में लोग जुट गए हैं। बाजारों में राखियों की दुकानों पर भीड़ नजर आने लगी है। शुक्रवार को त्रिपोलिया बाजार, जवाहरगंज, गणगौरी बाजार, कोथून रोड, आजाद चौक सहित अन्य बाजारों में राखियों की दुकानें सजाई। जवाहरगंज में तो ठेली वालों ने सड़कों पर ही दुकाने लगा ली है।(नि.सं.)
कैदियों एवं अधिकारियों के बांधे रक्षा सूत्र
बांदीकुई. प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से शुक्रवार को उपकरागृह कौलाना में रक्षा बंधन का उत्सव मनाया। जहां कैदियों के रक्षा सूत्र बांधे और मिठाई खिलाई। इस दौरान कैदियों को अपराधों से दूर होने की बात कही। इस मौके पर उपकारागृह प्रभारी भारत भूषण शर्मा भी मौजूद थे। इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद मूक बधिर विद्यालय कौलाना में मूक बधिर छात्रों के भी राखियां बांधी गई। इसके बाद उपखण्ड अधिकारी चिम्मनलाल व कार्मिक, पुलिस वृत्ताधिकारी एवं पुलिसकर्मियों के भी रक्षा सूत्र बांधे। नगरपालिका चेयरमैन लक्ष्मी जायसवाल के भी रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान ***** रेण कुमारी, ब्रह्माकुमार प्रभाकर गौड़ ममता कुमारी, हनी एवं आयुषी भी मौजूद थे। (नि.स.)

ट्रेंडिंग वीडियो