scriptदरिंदों ने पार की हैवानियत की हद, 90 साल की महिला से लेकर दिव्यांग बने शिकार, एक मामले में सास व उसके प्रेमी पर आरोप | Rape Statistics in Rajasthan, India 2019:Latest Rape Case in Rajasthan | Patrika News

दरिंदों ने पार की हैवानियत की हद, 90 साल की महिला से लेकर दिव्यांग बने शिकार, एक मामले में सास व उसके प्रेमी पर आरोप

locationदौसाPublished: Aug 04, 2019 07:38:31 pm

Submitted by:

rohit sharma

Rape Statistics in Rajasthan : राजस्थान में लगातार बलात्कार ( Rape Case in Rajasthan ) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अपराधी आए दिन दुष्कर्म ( Rape ) जैसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें ना पुलिस ( Police ) का डर है और न ही समाज का। हाल ही में प्रदेश में दुष्कर्म के तीन मामले सामने आए हैं।

दौसा/भरतपुर/अजमेर। rape Statistics in Rajasthan : राजस्थान में लगातार बलात्कार ( rape case in Rajasthan ) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अपराधी आए दिन दुष्कर्म ( Rape ) जैसी शर्मनाक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें ना पुलिस ( police ) का डर है और न ही समाज का। हाल ही में प्रदेश में दुष्कर्म के तीन मामले सामने आए हैं। आरोपियों की दरिंदगी ऐसी सामने आई है कि दिव्यांगजन को भी नहीं छोड़ा। 2 अलग-अलग मामलों में दिव्यांग को दुष्कर्मियों ने अपना शिकार बनाया।

पहला मामला दौसा ( dausa news in hindi ) क्षेत्र से है। दौसा के मेहंदीपुर बालाजी ( Mehandipur Balaji ) क्षेत्र में करीब सात दिन पहले युवक ने दिव्यांग नाबालिग से बलात्कार किया। मामले में पुलिस ( Rajasthan Police ) सात दिन बाद भी आरोपी का सुराग नहीं लगा पार्इ है।

हालांकि पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तीन पुलिस दलों ( police team ) का गठन कर भेजा है। मेहंदीपुर बालाजी पुलिस कस्बे की धर्म शालाओं के सीसीटीवी फुटेज ( cctv footage ) खंगाल रही है, वहीं टोडाभीम थाना क्षेत्र की पुलिस भी धर्म शालाओं की सघन जांच कर आरोपी ( rape accused ) की तलाश में जुटी हुई है।

मामला भरतपुर ( bharatpur news in hindi ) से है। जहां एक 90 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ बलात्कार की घटना हुई। बयाना थाना क्षेत्र से शर्मनाक घटना सामने आई है। घर पर अकेली नेत्रहीन 90 वर्षीय वृद्धा के साथ एक चौबीस वर्षीय युवक दलवीर गुर्जर ने बलात्कार किया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। घटना के समय वृद्धा घर पर अकेली थी, देर शाम पीडि़ता की पुत्रवधू के घर पर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। जिस पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को शनिवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। न्यायलय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया। उधर, पुलिस ने पीडि़ता का बयाना के सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है।

सास व उसके प्रेमी पर बलात्कार का आरोप
अजमेर क्षेत्र में एक विवाहिता ( married women ) ने अपनी सास व उसके प्रेमी पर बलात्कार का मामला दर्ज ( Rape FIR ) कराया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार ( police arrested accused ) कर लिया है। विवाहिता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके ससुर का करीब 5 साल पहले निधन हो चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो