scriptहर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस | Republic Day celebrated with joy | Patrika News

हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

locationदौसाPublished: Jan 27, 2020 09:01:51 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

Republic Day celebrated with joy: जिला स्तरीय समारोह में उद्योग मंत्री ने किया ध्वजारोहण

हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

दौसा. जिला मुख्यालय पर राजेश पायलट स्टेडियम में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि उद्योग एवं राजकीय उपक्रम मंत्री परसादीलाल मीना ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सांसद जसकौर मीना, विधायक मुरारीलाल मीना, जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी व पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
Republic Day celebrated with joy


मुख्य अतिथि ने प्रात: 9.5 बजे ध्वजा रोहण किया। इसके बाद परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश कुमार मीना ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। इसके बाद उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। छात्र -छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व 11 बजे झांकियों का प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

51 प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित


दौसा. राजेश पायलट स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जिले की 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें रमेशचन्द लोदीवाल खनि कार्यदेशक, सपना सोनी राष्ट्रीय कवयित्री , मनोज कुमार सैनी प्रहरी उप कारागृह बांदीकुई, नवल खण्डेलवाल अध्यक्ष रोटरी क्लब दौसा, अनिल कुमार शर्मा अति प्रशासनिक अधिकारी दौसा, लोकेश कुमार शर्मा कांस्टेबल, महेश बिहारी शर्मा संवाददाता राजस्थान पत्रिका लालसोट, भरतलाल मीना सूचना सहायक, सोहनलाल बैरवा वरिष्ठ सहायक जिला रसद कार्यालय दौसा, वेद प्रकाश गुप्ता जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दौसा, हुमांशी गुर्जर खिलाड़ी, ममता चौधरी खिलाड़ी, वास्तव सिंह खिलाड़ी, रघुवीर सिंह बुन्देला , जगदीश प्रसाद सैनी कनिष्ठ सहायक जिला परिषद, बद्रीप्रसाद मीना कनिष्ठ सहायक ए.डी.एम. कोर्ट दौसा, कृति खण्डेलवाल सीएस, सोहनलाल राजोरिया शारीरिक शिक्षक, वीरसिंह वाहन चालक जिला पूल दौसा, राजेन्द्र कुमार सोनी कार्यक्रम अधिकारी, आरपीएससी शिक्षक फोरम दौसा, पूरणमल मीना शारीरिक शिक्षक, भरत शर्मा कनि.सहायक रामावि चावण्ड, जगदीशप्रसाद मीना प्रधानाध्यापाक राबाउप्रावि वाल्मिकी बस्ती दौसा, बाबूलाल मीना भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त सूरजपुरा, सौरभकुमार शर्मा कनिष्ठ सहायक दौसा, किरोड़ी लाल मीना वीरपुर महुवा, मीरा देवतवाल अध्यापिका विद्यालय रलावता, प्रतिभा शर्मा कनिष्ठ सहायक विद्यालय गांधी चौक दौसा, डॉ. नरेन्द्र कुमार मीना ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सिकराय, गजेन्द्र सिंह राठौड़ बांदीकुई नवज्योति प्रभारी, डॉ. सुभाष पहाडिय़ा सह आचार्य प्राणी शास्त्री राजकीय महाविद्यालय लालसोट, समय सिंह मीना राजस्व निरीक्षक नगर परिषद दौसा, रतनलाल मीना जिला संयोजक भारतीय स्टेट बैंक लालसोट रोड दौसा, तेजराम मीना अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका मण्डल महुवा, सुनील कुमार बैरवा क.स. पंचायत समिति लवाण, महेन्द्र कुमार शर्मा वरिष्ठ अध्यापक राउमावि चांदेरा बांदीकुई, दीपक गहलोत अध्यापक प्रशिक्षण प्रकोष्ठ कलक्ट्रेट दौसा, गणराज बडग़ोती तहसीलदार नांगल राजावतान, राजपाल थानाधिकारी पुलिस थाना सिकन्दरा, मोहनसिंह विकास अधिकारी बांदीकुई, शमशाद खान बहरूपिया बांदीकुई, राजकुमार मीना नागरिक सुरक्षाकर्मी, रविन्द्र गुर्जर नागरिक सुरक्षाकर्मी, अनिता मीना कनिष्ठ लेखाकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय दौसा, कमलेश कुमार चौधरी थानाधिकारी थाना नांगल राजावतान, गिर्राज प्रसाद उप निरीक्षक थानाधिकारी थाना सलेमपुर, किशन लाल मीना वरिष्ठ सहायक पुलिस अधीक्षक कार्यालय दौसा, रेखा यादव सहायक उप निरीक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय दौसा, रामसिंह गुर्जर, कुक पुलिस अधीक्षक कार्यालय दौसा, भीमसिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस अधीक्षक कार्यालय दौसा शामिल थे।
Republic Day celebrated with joy

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो