scriptआरएसएस दिखावे को समाप्त कर सक्रिय राजनीति में उतरे-गहलोत | RSS ends in active politics: Gehlot | Patrika News

आरएसएस दिखावे को समाप्त कर सक्रिय राजनीति में उतरे-गहलोत

locationदौसाPublished: May 04, 2019 07:54:27 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

पीएम को झूठ बोलना शोभा नहीं देता-गहलोत

ashok gahlot

आरएसएस दिखावे को समाप्त कर सक्रिय राजनीति में उतरे-गहलोत

लालसोट. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार शाम लालसोट पहुंचकर लाल क्लब स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी सविता मीना के समर्थन में आम सभा को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के झूठ को देश की जनता समझ चुकी है। उन्हें चुनावों में हार का अहसास हो चुका है।इसी कारण वे अब ओछी बयानबाजी पर उतर आए हैं।

उन्होंंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। प्रधानमंत्री उनके बारे में कहते है कि वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, उनको अधिकार नहीं ऐसा जो किसी सीएम के बारे मेें बोले। मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को समाप्त कर दिया है। भाजपा सरकार ने बीते पांच सालों में देश को गर्त में धकलने का काम किया है। कांग्रेस ने हमेशा देश में सभी वर्गों को साथ लेकर उन्नति के पथ पर अग्रसर किया है।

गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में प्रदेश में कर्ज माफी को लेकर भी गुमराह कर रहे हैं।सरकार बनने के दो दिन बाद ही प्रदेश में कर्ज माफी के आदेश जारी कर दिए थे।प्रदेश में अब 18 लाख किसानों को प्रमाण पत्र जारी करते हुए 8 हजार करोड़ माफ किए हैं और प्रदेश मेें कुल 21 हजार करोड़ के कर्जे माफ होंगे। राष्ट्रीय बैंकों के भी दो लाख तक के कर्ज लोकसभा चुनाव के बाद में माफ किए जाएंगे।
गहलोत ने आरएसएस पर भी हमला करते हुए कहा कि अपने आप को सांस्कृतिक संगठन बताता है, जबकि यह पूरी तरह भाजपा का ही एक हिस्सा है। आरएसएस अपने इस दिखावे को समाप्त करते हुए सक्रिय राजनीति में उतरे।
सभा को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीना, प्रत्याशी सविता मीना, प्रदेश सचिव कमल मीना, प्रधान रामकली मीना, पूर्व प्रधान सावित्री सैनी, महेश पारीक आदि ने भी संबोधित किया। संचालन विनीत उपाध्याय ने कियाा। 51 किलो की माला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। (नि.प्र.)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो