scriptसावन के पहले दिन बम-बम भोले की गूंज | Rush in Shiv Temple on the first day of Savan | Patrika News

सावन के पहले दिन बम-बम भोले की गूंज

locationदौसाPublished: Jul 17, 2019 08:22:57 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

Rush in Shiv Temple on the first day of Savan: सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने बिल्व पत्रों से भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।

dausa neelkanth mandir

सावन के पहले दिन बम-बम भोले की गूंज

दौसा. शिव आराधना के लिए विशेष माने जाने वाला पवित्र सावन मास बुधवार से शुरू हुआ। हालांकि गुरू पूर्णिमा पर ही लोगों ने शिवालयों में बिल्व पत्र चढ़ाना शुरू कर दिया था। इसके चलते मंगलवार को भी शिवालयों में दिनभर श्रद्धालुओं की रेलमपेल बनी रही। सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं ने बिल्व पत्रों से भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।
Rush in Shiv Temple on the first day of Savan

देवनगरी दौसा में आस्था का केन्द्र नीलकंठ महादेव मंदिर में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। उन्होंने जयकारों के साथ भोले का अभिषेक कर बिल्व पत्र चढ़ाए। पण्डितों ने बताया कि इस बार सावन मास में चार सोमवार हैं और 30 जुलाई को सावन मास की शिवरात्रि मनाई जाएगी। सावन मास में विधि विधान से भगवान शिव की आराधना करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। 15 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर सावन मास का समापन होगा। सावन मास में भगवान शिव की आराधना का खास महत्व रहता है, दीर्घायु व सुख समृद्धि के लिए ओउम नम: शिवाय, शिव चालीस व शिव स्त्रोत का जाप करना चाहिए।
Rush in Shiv Temple on the first day of Savan:

श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद


दौसा. जिले में बुधवार को गुरू पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की रेलमपेल बनी रही। भक्तों ने अपने गुरू को श्रीफल इत्यादि भेंट कर आशीर्वाद लिया। विभिन्न मण्डलों की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। जहां संतों व गुरुओं ने गुरू की महिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को गुरू के बिना ज्ञान संभव नहीं है।
कई जगह पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने पंगत लगाकर प्रसादी ग्रहण की। गायत्री पिरवार दौसा की ओर से प्रशस्वी बीएड कॉलेज में युग साहित्य पुस्तकालय के लिए दिया गया। सुनील खूटेटा ने बताया कि युग साहित्य में आचार्य पं. श्रीराम शर्मा द्वारा चारों वेदों का हिन्दी भाष्य लिखा हुआ है। इस अवसर पर रामनारायण, निदेशक अरविंद जैमन आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो