scriptगायत्री महायज्ञ में दी आहुतियां | Sacrifices offered in Gayatri Mahayagya | Patrika News

गायत्री महायज्ञ में दी आहुतियां

locationदौसाPublished: Apr 22, 2019 11:26:08 am

Submitted by:

Rajendra Jain

श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

Sacrifices offered in Gayatri Mahayagya

गायत्री महायज्ञ में दी आहुतियां

दौसा. जिला गात्री परिवार की ओर से जिला मुख्यालय पर मंडी रोड स्थित श्याम बगीची में रविवार को 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ देव आह्वान देव पूजन से आरंभ हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
शांतिकुंज हरिद्वार से आए यज्ञाचार्य जसवीरसिंह ने कहा कि आज की मूल समस्या हमारे विचारों की विकृति व दुश्चिन्तन का होना है। गायत्री मंत्र सद्बुद्धि व सद्विचारों का मूल मंत्र है। यज्ञ हमें सद् कर्मों की त्याग की भावना जागृत करता है। गायत्री महायज्ञ में विश् व शांति एवं सद्बुद्धि के लिए मंत्रोच्चार से आहुतियां दी गई। सुभाष शर्मा ने बताया कि यज्ञ में आहुतियां देने से वातावरण में शुद्धता आने के साथ ही बुद्धि का विकास होता है। कार्यक्रम में छगन गुप्ता, रमेशचंद लाटा, कमल पटेल, सुनील खुटेटा, मोहनलाल शर्मा, रूपनारायण मामोडिया, मोहनलाल सोनी, घनश्याम रावत, सुभाष अवस्थी, छोटेलाल शर्मा, ओमप्रकाश जांगिड़, नवीन रेला, आमप्रकाश शर्मा, महेश बोहरा, सुरेश बोहरा, पवन गुप्ता, रामजीलाल गुप्ता, रामावतार गुप्ता, रामबाबू, बाबूलाल शर्मा, रामप्रकाश, आशा गुप्ता, रमा शर्मा, इन्दिरा, मंजू शर्मा, माया गुप्ता, गीता, नितिन कट्टा, केदार गर्ग, रमेश शर्मा, महेन्द्र, अशोक सिंहा आदि व्यवस्थाएं सम्भालने में जुटे रहे। रमेशचंद लाटा ने बताया कि 22 व 23 अप्रेल को भी गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा।

अभियाल चलाकर जुटाई राशि
लालसोट. नवरंगपुरा गांव में गत माह 20 मार्च को हुए एक भीषण अग्निकांड में जिंदा जल कर मरे कमलेश मीना के परिवार को सहायता के लिए क्षेत्र के युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर चलाए गए अभियान के तहत एकत्रित की गई पांच लाख रुपए राशि की एफडीआर पीडि़त परिवार को प्रदान की गई। इस मौके पर टीम में सक्रिय रहे गिर्राज हमीरपुरा, कमलेश लोटण, अभिषेक चरावडंया, अवधेश, मुकेश रामगढ़, रामराज मीणा नरसी हमीरपुरा, राजकुमार व्याख्याता, कुन्जीलाल नेताजी, युसूफ चौधरी, शंकरलाल मीणा, सनराज मीणा समेत दर्जनों युवाओं ने पीडि़त परिवार को यह सहायता राशि प्रदान की।(नि.प्र.)
हजारों रुपए का सामान जला
मानपुर. कस्बे की बड़वाली ढाणी में रविवार को आग से दो छप्परपोश जल गए तथा चार भैंस झुलस गई। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ढाणी निवासी राजू सैनी व गील्याराम सैनी के दो छप्परपोश में आग लग गई। आग से छप्परपोश में रखा अनाज, चारा व हजारों रुपए का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों से छप्परपोश के पास ही बंधी चार भैंस झुलस गई। सूचना पर सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी ने नुकसान का जायजा लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो