scriptकेन्द्र सरकार के कृषि विधेयक के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू | Signature campaign started in protest against Central government's agr | Patrika News

केन्द्र सरकार के कृषि विधेयक के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू

locationदौसाPublished: Oct 02, 2020 07:12:10 pm

Submitted by:

Mahesh Jain

दौसा: गांधी जयंती मनाकर कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

केन्द्र सरकार के कृषि विधेयक के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू

केन्द्र सरकार के कृषि विधेयक के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू

दौसा. जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी तिराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व डाक बंगले में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इसके बाद केन्द्र सरकार के कृषि विधेयक के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया।
दौसा विधायक मुरारीलाल मीना ने कहा कि केन्द्र सरकार के अध्यादेशों से किसान बर्बाद हो जाएगा। प्रदेश में कृषि विपणन पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। इससे लाखों व्यापारी, मजदूर व अन्य लोग रोजगारविहीन होंगे। ऐसे काले कानून को तुरन्त वापस लिया जाना चाहिए।
इस दौरान रामजीलाल ओढ़, घनश्याम भांडारेज, कंवरपाल गुर्जर, रामनाथ राजोरिया, मन्नान खान, मनोहर गुप्ता, दीनदयाल बैरवा, राकेश चौधरी, अवधेश शर्मा, मुकेश राणा, मक्खनसिंह डोई, गोपाल सैनी, शरद नागर, नेहा निडर, सुनीता शर्मा, रुकमणि गुप्ता, कृष्णदत्त शर्मा, विनोद भंडारी, साहिल खान, मोईन खान, बालकिशन कटारिया सहित कई मौजूद थे। इसी तरह दौसा विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में भी गांधी व शास्त्री जयंती मनाकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। इस दौरान अवधेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार विधेयकों से हरित क्रांति को विफल कर रही है।
केन्द्र सरकार के कृषि विधेयक के विरोध में हस्ताक्षर अभियान शुरू
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो