scriptस्वर्णिम भारत अभियान – सेवादारों ने की जिला अस्पताल की सफाई | Swarnim Bharat Abhiyan - Servicemen cleaning the district hospital | Patrika News

स्वर्णिम भारत अभियान – सेवादारों ने की जिला अस्पताल की सफाई

locationदौसाPublished: Feb 23, 2020 08:27:37 pm

Submitted by:

Rajendra Jain

– विधायक ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

स्वर्णिम भारत अभियान - सेवादारों ने की जिला अस्पताल की सफाई

दौसा जिला अस्पताल में पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ लेते लोग।

दौसा. पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत रविवार को संत निरंकारी चेरिटेबल फाउन्डेशन के के तत्वावधान में जिला अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विधायक मुरारीलाल मीना ने कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने, प्लास्टिक कैरीबेग का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। महिलाओं व पुरुषों ने प्लास्टिक कैरीबेग का उपयोग नहीं करने तथा निर्धारित स्थान पर कचरा डालने की शपथ ली।
इसके अलावा देश के संविधान में विश्वास रखते हुए मौलिक अधिकारों एवं देश के प्रति कर्तव्यों की पालना करने, देश हित को निजी हित से ऊपर रखने, देश की समृद्ध विरासत और प्रकृति का सम्मान करने, जाति व धर्म से ऊपर उठकर समानता का व्यवहार करने, गांव व शहर को सुंदर बनाने के लिए साल के 70 घण्टे स्वच्छता के लिए समर्पित करने व पत्रिका के अभियान का समर्थन करने की शपथ भी ली। इसके बाद सेवादारों ने जिला अस्पताल में श्रमदान कर साफ-सफाईकी। यहां कोई फावड़ी से मिट्टी एकत्र करता नजर आया तो कोई कचरे को निर्धारित स्थान कचरा पात्र में डालता नजर आया। सेवादारों द्वारा किए की सफाईसे अस्पताल परिसर साफ सुथरा नजर आया। प्रवक्ता नेतराम जोनवाल ने बताया कि निरंकारी मिशन के संत हरदेवसिंह की जयंती के उपलक्ष्य में करीब पांच सौ सेवादारों ने सफाई की।
पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की ली शपथ
दौसा. पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत रविवार को भी कई स्थानों पर लोगों ने पॉलीथिन कैरीबेग का उपयोग नहीं करने तथा कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने की शपथ ली। इसके अलावा देश के संविधान में विश्वास रखते हुए मौलिक अधिकारों एवं देश के प्रति कर्तव्यों की पालना करने, गांव व शहर को सुंदर बनाने के लिए साल के 70 घण्टे स्वच्छता के लिए समर्पित करने व पत्रिका के अभियान का समर्थन करने की शपथ ली।
गौकुलधाम गौ सेवा संस्थान की ओर से गोशाला में बने शिवालय में लोगों ने कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा पॉलीथिन कैरीबेग का उपयोग नहीं करने की शपथ ली। इस दौरान अन्तरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ दौसा जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) निशा नागर, गौ सेवा संघ राजस्थान के जिलाध्यक्ष विश्वेश शर्मा, दीपिका शर्मा, विधि शर्मा, सुशीला शर्मा, कमलेश शर्मा, आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो