दौसा

बदमाशों का दुस्साहस …कपड़ा व्यापारी से भी मांगी 25 लाख की राशि, एसपी ने पहुंच दिया भरोसा

नहीं तो गोली मारने की दी धमकी, वही तरीका: पत्र और जिंदा कारतूस भेजकर दी धमकी

दौसाAug 11, 2021 / 08:01 pm

Mahesh Jain

बदमाशों का दुस्साहस …कपड़ा व्यापारी से भी मांगी 25 लाख की राशि, एसपी ने पहुंच दिया भरोसा

बांदीकुई.(दौसा) शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद होते नजर आ रहे हैं कि 24 घंटे में दूसरे व्यापारी से फिर से राशि की मांग की गई है, साथ ही नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पहले ज्वैलर्स नरेश सोनी से राशि मांगी गई। अब कपड़ा व्यापारी विकास छाबडा़ से मांग की गई। पुलिस ने बताया कि वार्ड 24 निवासी कपडा़ व्यापारी के घर पर अज्ञात बदमाश द्वारा धमकी भरा पत्र समेत एक जिंदा कारतूस लिफाफे में रखकर गेट पर डाला गया। जिस पर सुबह सफाई के दौरान घर पर अकेले मौजूद पत्नी मीनाक्षी छाबड़ा ने स्वयं के पति का नाम लिखा हुआ होने पर लिफाफा घर के अंदर रख लिया।

घटना के दिन पीडि़त व्यापारी बच्चों व भाई के परिवार के साथ शहर से बाहर वृंदावन गया हुआ था। उसे वापस मंगलवार देर रात लौटने पर पत्नी द्वारा चि_ी देने पर इस घटना की जानकारी मिली। दोनों व्यापारियों को एक ही दिन धमकी भरा पत्र मिलने की बात कही जा रही है। बुधवार को अल सुबह घटना की जानकारी बांदीकुई थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात को लेकर जानकारी ली। साथ ही पीडित व्यापारी के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। साथ ही पुलिस आसपास के कैमरों को भी खंगाल रही हैं।

घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश…….

दो दिन में दो व्यापारियों को धमकी भरे पत्र व 25 -25 लाख की फिरौती मांगने के लिफाफे मिलने से व्यापारियों में आक्रोश है। पीडि़त व्यापारियों के परिवार को सुरक्षा दिलाने व आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की एसपी अनिल बेनीवाल से मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेता अशोक काठ, रूपसिंह पीलवाल व भाजपा नेता अभयशंकर विजय अन्य व्यापारियों के साथ मौजूद रहे।
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी…..
पुलिस ने घटना के बाद पीडि़त के घर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें हैलमेट लगाकर एक बदमाश बाइक पर सवार होकर रात 10 बजे कपड़ा व्यापारी के लिफाफा डालते नजर आ रहा हैं। पुलिस बदमाश की तलाश में जुट गई है।

एसपी ने किया दौरा, परिवार की सुरक्षा का दिलाया भरोसा

घटना की सूचना मिलने पर एसपी अनिल बेनिवाल बांदीकुई थाने पर पहुंचे और घटना से जुड़े मामले को गहनता से जांच की। उन्होंने पुलिस से शहर में गश्त बढ़ाने, शहर मे बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को पुन: लोगों से चालू कराने की अपील करने को कहा। मामले की जांच को लेकर बेनिवाल दोनों घटना स्थलों पर पहुंचे और दोनो व्यापारियों के परिवार की सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए जल्द बदमाशों को दबोचने की बात कही।

प्रथम दृष्टया दोनों मामलों में आरोपी एक ही होने की संभावना हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जिला विशेष शाखा भी मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
अनिल कुमार बेनिवाल
एसपी दौसा

Home / Dausa / बदमाशों का दुस्साहस …कपड़ा व्यापारी से भी मांगी 25 लाख की राशि, एसपी ने पहुंच दिया भरोसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.