scriptसूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, नकदी व जेवरात किए पार | Thieves hand in hand, cash and jewelery crossed | Patrika News

सूने मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, नकदी व जेवरात किए पार

locationकांकेरPublished: Apr 03, 2017 07:34:00 pm

Submitted by:

gaurav khandelwal

लालसोट शहर के सुरक्षित नगर स्थित एक सूने मकान से रुपए की नकदी एवं जेवरात चुरा ले गए।

Thieves hand in hand, cash and jewelery crossed

Thieves hand in hand, cash and jewelery crossed

लालसोट. शहर के सुरक्षित नगर में स्थित एक सूने मकान से चोर रविवार रात हजारों रुपए की नकदी एवं जेवरात चुरा ले गए। चंद्रप्रकाश जौलिया ने पुलिस को दी प्राथमिकी में बताया कि उसका पूरा परिवार रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। सुबह करीब आठ बजे जब वापस लौटे तो मकान का मुख्य दरवाज, सभी कमरों व आलमारियों के ताले टूटे हुए तथा सामान बिखरा पड़ा मिला। 
चोर उसके मकान से 38 हजार रुपए नकद, सोने की चार चूड़ी, चांदी की चार जोड़ी पायजेब, कनकती, सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झूमकी, चांदी के 20 सिक्के व गिलास समेत अन्य जेवरात चुरा ले गए। मामले की जानकारी मिलने पर लालसोट पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।(नि.प्र.) 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो