scriptतीन कच्चे घरों में आग से नुकसान | Three raw homes from fire damage | Patrika News

तीन कच्चे घरों में आग से नुकसान

locationदौसाPublished: Feb 09, 2016 11:15:00 pm

कोलवा ग्राम पंचायत के तिगड्डा गांव में मंगलवार सुबह तीन कच्चे घरों में आग लगने से हजारों रुपए का सामान

dausa

dausa

गुढ़लिया।कोलवा ग्राम पंचायत के तिगड्डा गांव में मंगलवार सुबह तीन कच्चे घरों में आग लगने से हजारों रुपए का सामान जल गया व 5 मवेशी झुलस गए। जानकारी के अनुसार तिगड्डा की रुकमणी देवी मंगलवार सुबह चूल्हे पर चाय बनाकर घर के अन्य कामों में लग गई। चूल्हे की उठी चिंगारी से एक छप्पर में आग लग गई। इसके बाद अन्य दो छप्पर भी आग की चपेट में आ गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों ने बताया कि एक कच्चे घर में 5 मवेशी बंधे हुए थे, मुश्किल से बाहर निकाला गया। आग के कारण भैंस, गाय व 3 पाड़ी झुलस गई। एक कच्चे घर में रखा गृहस्थी व टैन्ट का सामान जलकर खाक हो गया। आग से हुए नुकसान को देखकर पीडि़त महिला बिलख पड़ी। कोलवा थाना पुलिस व सरपंच सरिता देवी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो