8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या के मामले में दो साल से फरार दो महिलाएं गिरफ्तार

dausa गोल गांव जमीनी विवाद को लेकर हुई थी एक जने की हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 23 Jun 2021, 8:15 AM IST

हत्या के मामले में दो साल से फरार दो महिलाएं गिरफ्तार

लालसोट के गोल गांव में एक जने की हत्या के मामले में गिरफ्तार दो महिला आरोपी

दौसा. लालसोट उपखण्ड के गोल गांव में करीब दो वर्ष पूर्व जमीनी विवाद के चलते एक जने की हत्या के मामले में लालसोट थाना पुलिस ने दो साल से फरार आरोपित महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए लालसोट थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि दो साल पूर्व 13 अप्रैल 2019 को परिवादी राजू गुर्जर निवासी गोल ने एक मामला दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके भाई धर्म सिंह के साथ जमीनी विवाद को लेकर आरोपितों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी व फरसों से हमला कर दिया।
जिसके बाद उसके भाई की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी हंसराज गुर्जर व घनश्याम गुर्जर को गिरफ्तार किया, जिन्हे न्यायालय द्वारा सजा भी सुनाई जा चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद दो आरोपी महिलां धोलीदेवी व बीना देवी फरार चल रही थी, जिसे लेकर पुलिस की ओर से स्थाई वारंट भी जारी हो चुके हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम ने गोपनीय तरीके से आसूचना संकलन करते हुए महिलाओं की संपूर्ण रिश्तेदारी की सूची तैयार करते हुए उन पर गोपनीय रूप से नजर रखना शुरू कर दिया। जिसके बाद सोमवार को एक आरोपी महिला बीना देवी तो उसके पीहर तालवृक्ष थाना गंगापुर सिटी एवं दूसरी आरोपी धोली देवी को उसके पीहर चिरावंडा थाना बामनवास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर गठित टीम के सदस्यों द्वारा लगातार प्रयास करते हुए सफलता अर्जित किए जाने पर जिला पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह बेनीवाल ने टीम के सदस्यों को नकद इनाम और प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की है।।

बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग
दौसा. जिले के एक पुलिस थाने में दर्ज बलात्कार के मुकदमे में न्यायसंगत कार्रवाई के लिए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। समाजिक कार्यकर्ता निर्मल वर्मा ने बताया कि समाजकंटकों द्वारा पीडि़ता की नहाते समय फोटो खींची जा रही थी। जब पीडि़ता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पीडि़ता के साथ बलात्कार किया और जब पीडि़ता का परिवार बचाने आया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस थाने में 17 जून 2021 को मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ हैं। ज्ञापन देने वालों में पंकज बंशीवाल, प्रशांत वर्मा, जसवंत, दिलीप, निर्मल वर्मा आदि मौजूद थे।