script

वैदिक मंत्रों से माहौल हुआ गुंजायमान

locationदौसाPublished: Nov 17, 2019 11:23:42 am

Submitted by:

Rajendra Jain

Vedic mantras created a buzzing atmosphere… यज्ञ में आहुतियां दी

वैदिक मंत्रों से माहौल हुआ गुंजायमान

वैदिक मंत्रों से माहौल हुआ गुंजायमान

दौसा. भांडारेज कस्बे में गत दिनों से चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ मैं शनिवार को संस्कार महोत्सव मनाया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। महायज्ञ में देश की एकता अखंडता के लिए गायत्री महामंत्र महामृत्युंजय मंत्र वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां समर्पित की जा रही है।
Vedic mantras created a buzzing atmosphere… राजस्थान प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं 24 कुंडीय कार्यक्रम के संयोजक रमेशचंद्र लाटा ने बताया कि यज्ञ में संस्कार महोत्सव में 124 श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र की दीक्षा प्राप्त की। 40 महिलाओं का गर्भ उत्सव संस्कार मन संपन्न कराया गया।इसमें मुस्लिम बहनों ने भी भाग लिया। सुलेखा चौहान व डॉ. विजय चौहान ने कहा कि बच्चों को महान बनाने की पहली पाठशाला मां का घर ही है। शाम को दीपयज्ञ में हजारों दीपक प्रज्वलित किए गए।
Vedic mantras created a buzzing atmosphere… इससे पूर्व श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा में शांतिकुंज हरिद्वार के यज्ञाचार्य जसवीर ने कहा कि सफलता मनुष्य के पुरुषार्थ से संभव है। सच्ची लगन तथा निर्मल उद्देश्य से किया हुआ प्रयत्न कभी भी निष्फल नहीं होता।
गायत्री परिवार के मोहनलाल सोनी, रूपनारायण, मां मोरिया, हरिनारायण शर्मा अनीता गुप्ता सुशील गुप्ता आदि ने व्यवस्थाओं को संभाला। ग्राम भांडारेज के संत बाबा भरतरी, लल्लूराम सैनी, रामसहाय सैनी, ओमप्रकाश शाह, विधिचंद सैनी, लल्लूसेन, पूरणचंद जांगिड़, रामनारायण महावर, रामसिंह राजपूत, कैलाश जांगिड़, बाबूलाल सैनी, कैलाश, जगदीश सैनी, रामजीलाल, शिवचरण धाबाई, संतोष सोनी, महेंद्र बजाज आदि ने भी व्यवस्थाओं को संभाला। रविवार को यज्ञ की पूर्णाहुति पर भंडारे का आयोजन भी होगा।
युवा महोत्सव मनाया
बांदीकुई. संत फ्रांसिस इग्लिश मीडियम स्कूल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिस्टर लोरा ने किया। इन तीन दिनों में विद्यालय के छात्र छात्राओं के मध्य विभिन्न शैक्षिक सांस्कृतिक कलात्मक और पाक कला की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बांदीकुई उपखंड अधिकारी पिंकी मीना ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया। सिस्टर निलिमस ने बालकों को जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। (नि.स.)

ट्रेंडिंग वीडियो