scriptकड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान | Voting will be held today amidst tight security | Patrika News

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान

locationदौसाPublished: Nov 15, 2019 08:26:30 pm

Submitted by:

Rajendra Jain

पुलिस व प्रशासन की ओर से तैयारियों को दिया अंतिम रूप : Municipal general election

कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान

महुवा. रवाना होता मतदान दल।

महुवा. नगरपालिका आम चुनाव 2019 को लेकर पुलिस व प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रत्याशियों के भागय के फैसले के लिए शनिवार सुबह 7 से शाम 5 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। कुल 25 वार्डों में 173 प्रत्याशी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें पोलिंग पार्टियां ईवीएम व चुनाव से जुड़ा प्रशिक्षण लेकर दोपहर को मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हो गई हैं। Municipal General Election
इसको लेकर दिनभर टीकाराम पालीवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पोलिंग पार्टी, पुलिस के जवान व प्रशासनिक अधिकारियों की भीड़ होने से माहौल पूरी तरह चुनावी नजर आया। Municipal general election
सहायक रिटर्निंग अधिकारी मानसिंह आमेरा ने बताया कि 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें से 21 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कुल 40 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। Municipal general election
इसमें से 15 पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं। सुबह चुनाव पर्यवेक्षक नरेशकुमार ठकराल ने टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पोलिंग पार्टियों को निर्भिक एवं निडर होकर चुनाव कराने के लिए कहा। उन्होंने पालिका चुनाव से जुड़ी जानकारी लेकर स्ट्रांॅंग रूम की व्यवस्थाएं देख ईवीएम मशीनों का अवलोकन किया। Municipal general election

पुलिस वृत्ताधिकारी शंकरलाल मीणा ने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर महिला व पुरुष कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। करीब साढ़े 3 सौ से अधिक जवान चुनाव में लगाए गए हैं। वहीं सैक्टर मजिस्ट्रेट बसवा तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर, मण्डावर तहसीलदार हरकेश मीणा व सिकराय तहसीलदार चिरंजीलाल शर्मा चुनाव को लेकर होने वाली गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। तीन मोबाइल टीम गठित की गई हैंै। Municipal general election
जबकि चुनाव पर नजर बनाए रखने के लिए तीन सुपरवाइजर लगाए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार, पुलिस वृत्ताधिकारी बांदीकुई महेशचंद शर्मा, मानपुर वृत्ताधिकारी सुरेश मीणा भी चुनाव की कमान संभाल रहे हैं। जबकि दो क्यूआरटी टीम लगाई गई हैं। इसमें 10-10 का जाब्ता तैनात किया गया है। Municipal general election
इसके अलावा कोलवा, सैंथल व लवाण थाना प्रभारियों को भी लगाया गया है। स्ट्रांॅग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इससे प्रत्याशी व समर्थक चुनावी गतिविधियों को लाइव भी देख सकते हैं। मतगणना 19 नवम्बर को होगी। जबकि चेयरमैन का चुनाव 26 व उपाध्यक्ष का 19 को चुनाव होगा। Municipal general election

चेयरमैन के लिए है महिला ओबीसी आरक्षित
नगरपालिका शहरी क्षेत्र के 25 वार्डों में कुल 16 हजार 222 मतदाता है। नगरपालिका चेयरमैन की सीट ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में कुल 173 प्रत्याशियों में से 77 महिला प्रत्याशी मैदान में है। जबकि 96 पुरुष प्रत्याशी मैदान में हैं। महिलाओं के लिए 8 वार्ड आरक्षित हैं। ऐसे में मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। Municipal general election
क्योंकि वार्ड 5 व 10 ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। वार्ड 13 अनुसूचित जाति महिला व वार्ड 12,16,17,20 व वार्ड 21 सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं, लेकिन चेयरमैन की सीट हथियाने के लिए कांग्रेस व भाजपा ने कुछ सामान्य वार्डो में भी ओबीसी महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। जबकि 7725 महिला मतदाता हैं। Municipal general election

वार्डवार ये हैं कुल मतदाता
पालिका के वार्ड 1 में 642, 2 में 710,3 में 704, 4 में 798, 5 में 744, वार्ड 6 में 372, 7 में 692, 8 में 582, 9 में 709 एवं वार्ड 10 में 594 मतदाता हैं। इसी प्रकार वार्ड 11 में 648, 12 में 636, 13 में 604, 14 में 647, 15 में 621, 16 में 484, 17 में 617, 18 में 767, 19 में 650, 20 में 617, 21 में 556, 22 में 787, वार्ड 23 में 779, 24 में 607 एवं वार्ड 25 में 664 मतदाता हैं। Municipal general election
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो