scriptदेश से होगा आतंकवाद का सफाया- राजनाथ सिंह | Will eliminate terrorism from the country - Rajnath Singh | Patrika News

देश से होगा आतंकवाद का सफाया- राजनाथ सिंह

locationदौसाPublished: May 03, 2019 08:04:28 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

गृहमंत्री राजनाथ की लालसोट में सभा

rajnath singh

देश से होगा आतंकवाद का सफाया- राजनाथ सिंह

लालसोट. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को शहर के लाल क्लब स्टेडियम पर दौसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जसकौर मीना के समर्थन मेंं आमसभा को संबोधित किया। गृह मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ से देश में कई आतंकी हमलों के मास्टर माइंड मौलाना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आंतकी घोषित होना हमारे देश की एक बड़ी कामयाबी है। बीते पांच सालों में आंतकवाद के खिलाफ बड़े अभियान चलाकर आंतकियोंं की कमर तोड़कर रख दी है। देश से आतंकवाद को पूरी तरह सफाया किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उनकी सरकार बनने पर गरीबी को दूर करने का वादा कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस पिछले 70 सालों से देश से गरीबी को दूर करने की बात कहती आ रही है।पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने आमजन के जीवर स्तर को और अधिक ऊंचा उठाने के लिए कार्य किया है। आगामी सालों में देश के एक भी परिवार को गरीबी की रेखा से नीचे नही रहने दिया जाएगा।

कांग्रेस पर लगाए झूठ के आरोप


गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा ने कभी भी जनता की आंखों मेंं धूल झोंक कर राजनीति नहीं की है। कांग्रेस के नेता लगातार झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं, उनकी पार्टी को चुनाव हार जाना मंजूर है लेकिन झूठ बोलकर जनता को गुमराह करना मंजूर नहीं है।

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किया छलावा


गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने एक भी चुनावी वादें पूरे नहीं किए हैं। किसानों को ऋण माफी के नाम पर छला गया।प्रदेश में 59 लाख किसानों का कर्जा माफ होना था, उसमे से कुछ ही लोगों का कर्जा माफ हुआ है। उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में छह हजार रुपए डालने का काम भी राज्य की ओर से सूची नहीं देने से काम अटका पड़ा है।

चौकन्ने चौकीदार के डर से भागे
मंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस की सरकारोंं में प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री तक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, लेकिन भाजपा सरकार में एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है।

बहादुर कभी लाशें नहीं गिनते
गृहमंत्री ने सेना के पराक्रम का भी जिक्र करते हुए कहा कि हमारी जाबाज सेना ने उरी व पुलवामा जैसे हमलों को ऐसा बदला लिया है, जिसे पूरी दुनिया ने देखा है। बहादुर कभी लाशें नहीं गिनते, वे तो दुश्मन को मारने के बाद आगे बढ़ जाते है। लाशें गिनने का काम तो गिद्ध करते है। आमसभा में भाजपा प्रत्याशी जसकौर मीना ने भावानात्मक अपील के माध्यम से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वे लालसोट की बेटी है और वे यहां की बेटी व बुआ होने के नाते क्षेत्र के सभी मतदाता आगामी 6 मई को एक -एक वोट उन्हे भात के रुप में दे। यह वोट वे भात के रूप में दें। (नि.प्र.)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो