सर्दी के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। रविवार सुबह कोहरे में कमी देखी गई, लेकिन गलन जस की तस थी। वीकेंड कफ्र्यू का सर्दी ने भी भरपूर साथ दिया। जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मानगंज, मंडी सहित सभी जगह सन्नाटा छाया रहा। सुबह करीब 12 बजे तक बादल छाए रहे। इसके बाद धूप खिल गई। मकानों की छतों पर जाकर लोग धूप में बैठकर सर्दी से बचने का जतन करते दिखे।
Winter season: The minimum temperature reached 4 degrees in dausa गलन के चलते लोग दिनभर ऊनी कपड़ों में लिपट रहे। बाजारों सहित अन्य जगह लोग अलाव तापते दिखे। सर्दी के चलते बिना गर्म पानी पीना भी मुश्किल हो रहा है। घरेलू कामकाज महिलाओं के लिए कठित हो चला है। घरों में गर्मागर्म व्यंजनों का दौर चलता रहा।
Winter season: The minimum temperature reached 4 degrees in dausa सड़कें सूनी, छतें आबाद, वीकेंड कफ्र्यू पर पतंगबाजी का उठाया आनंद
दौसा. वीकेंड कफ्र्यू होने से रविवार को जिला मुख्यालय पर सड़कें सूनी रही तो छतें आबाद हो गई। लोगों ने कामकाज से फ्री होने पर पतंगबाजी का आनंद उठाया। स्कूलों की ऑनलाइन क्लास की छुट्टी होने के चलते बच्चे सुबह से ही छतों पर चढ़ गए और पतंग उड़ाना शुरू कर दिया। धूप खिलने के बाद परिवार के अन्य लोग भी छतों पर पहुंच गए और बच्चों के साथ पतंग उड़ाने का मजा लिया। इस बार मकर संक्रांति पर तीन दिवसीय आनंद लिया गया।

दोपहर तीन बजे बाद से शहर के अधिकतर मकानों की छतों पर ही लोग जमे दिखे। आकाश में रंग-बिरंगी पतंगें उड़ती नजर आई। खासकर पुराने शहर के मोहल्ले, नागौरी पुलिया, सुंदरदास मार्ग, मारुति कॉलोनी, मंडी रोड, शिव कॉलोनी सहित अन्य सघन आबादी वाले इलाकों में जमकर पतंगबाजी हुई।
Winter season: The minimum temperature reached 4 degrees in dausa