scriptमहिलाओं ने श्याम नाम की लगाई मेहंदी | Women put a mehndi named Shyam | Patrika News

महिलाओं ने श्याम नाम की लगाई मेहंदी

locationदौसाPublished: Jan 23, 2020 09:53:44 am

Submitted by:

Rajendra Jain

श्याम मंदिर पाटोत्सव का आगाज
 

महिलाओं ने श्याम नाम की लगाई मेहंदी

महिलाओं ने श्याम नाम की लगाई मेहंदी

दौसा. श्याम मंदिर चरणधाम के उन्नीसवें पाटोत्सव के पूर्व बुधवार को शगुन के रूप में मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने हाथों पर श्याम नाम की मेहंदी लगाकर प्रभु को बधाई सुनाई। सबसे सुन्दर मेहंदी लगाने वाली प्रथम 10 महिलाओं को पुरुस्कृत किया गया। श्याम अर्चना परिवार के अलावा खण्डेलवाल सेवा समिति ने भी सहयोग किया। 
वहीं पाटोत्सव का आगाज 23 जनवरी को मंगल कलश एवं तुलसी रामायण शोभायात्रा के साथ होगा। जो सहजनाथ महादेव मंदिर से रवाना होकर श्याम मन्दिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में 2100 कलश, 501 श्याम निशान-ध्वज, 108 आसनधारी अपने सिर पर रामायण एवं 108 तुलसीजी के पौधे व साथ मे शाही लवाजमा ऊंट घोड़े,बैंड बाजे,ठाकुरजी का रथ, सजीव झांकियां आदि सम्मिलित होंगे। यात्रा के यजमान मदनलाल, मुरारीलाल भिंवाल पापड़दा होंगे। दोपहर 12 से 4 बजे तक प्रतिदिन शिव महापुराण कथा होगी। जिसमें कथा व्यास संत शिव चैतन्य प्रवचन देंगे। मुख्य यजमान ओमप्रकाश आमेरिया होंगे। संयोजक राजेश ठाकुरिया ने बताया कि 24 से 31 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 6 से 9 बजे तक 108 आसनों पर रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। मुख्य यजमान श्यामसुन्दर शर्मा पड़ासोली होंगे।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को भजन अमृत रसगंगा का आयोजन दोपहर 12 से रात्रि 12बजे तक होगा।मुख्य यजमान सत्यनारायण गिर्राज प्रसाद रावत लाडली का बास वाले होंगे।एक फरवरी को 108 आसनों पर संगीतमय रामचरित मानस अखण्ड पाठ का शुभारंभ होगा। जिसके मुख्य यजमान लक्ष्मीनारायण, घनश्याम मेठी होंगे।
दो फरवरी को त्रिवेणीधाम के संत के आशीर्वचन होंगे। स्वागताध्यक्ष जगदीश प्रसाद, विजय कुमार मित्तल सैंथल होंगे। पूरे ग्यारह दिनों तक देवनगरी दौसा का वातावरण श्याम मयी रहेगा
आठ दिवसीय होगा रुद्राभिषेक
पाटोत्सव के अंतर्गत 24 से 31 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक भगवान भोलेनाथ का दिव्य अनुष्ठान रुद्राभिषेक होगा। जिसमें प्रतिदिन 108 जोड़े बैठ सकेंगे। इस कार्यक्रम की यह विशेषता रहेगी कि इसमें अलग-अलग दिन गंगाजल, दूध. पंचामृत व गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया जाएगा।
शांति के लिए यज्ञ कल
दौसा. शांति कुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित गृहे-गृहे यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विश्व शांति के उद्देश्य से शुक्रवार से पांच कुण्डीय महायज्ञ ग्राम खान भांकरी में होगा।
मुख्य प्रबंध ट्रस्टी घनश्याम रावत ने बताया कि गुरुवार 23 जनवरी को शाम 5 बजे दीप यज्ञ तथा शुक्रवार 24 जनवरी को सुबह 8.30 बजे अधोरी बाबा की बगीची से भोमिया बाबा के स्थान तक मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर 11 बजे से हरिद्वार से आए गुरु दयाल शास्त्री के निर्देशन में वैदिक मंत्रों से यज्ञ में आहुतियां दिलाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो