scriptलोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता | Workers gather in preparations for Lok Sabha elections | Patrika News

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

locationदौसाPublished: Mar 06, 2019 08:45:54 am

Submitted by:

gaurav khandelwal

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

lalsot bjp

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

लालसोट. भाजपा लालसोट क्षेत्र के की बैठक मंगलवार को पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सतपाल मीना ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता को ग्रहण की। भाजपा नेताओं ने मीना का अभिनंदन कर पार्टी को और मजबूती मिलने का दावा किया। सतपाल मीना ने कहा कि वे आम कार्यकर्ता की तरह कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाएंगे।

लोकसभा क्षेत्र प्रभारी संजय जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से विपक्ष में बौखलाहट मच गई है। संगठन प्रभारी अजीत मेहता ने कहा कि लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा को एक एतिहासिक जीत मिलने वाली है। इस जीत के साथ आम जनता देश विरोधी ताकतों को करारा जवाब देगी।
जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे। बैठक में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री सुमन खुर्रा, हरकेश मटलाना, रामबिलाश डूंगरपुर एवं हरकेश मटलाना ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर आमजन को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दे।
बैठक में नगर अध्यक्ष रवि हाड़ा, विनोद कारोका, सत्येंद्र सिंह, ओमप्रकाश सुरतपुरा, मोहनलाल पट्या, शंभूलाल कुईवाला, नीलम सैन, हेमलता कायथवाल, केदार मीना, राममनोहर बैरवा, मदनलाल हट्टिका, रामजीलाल डोई, कांजी सुरतपुरा, ओमप्रकाश श्यामपुरा समेत कई जनों ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन अभिनव त्रिपाठी ने किया। (नि.प्र.)

भाजपा ने किया सैनिकों का सम्मान


बांदीकुई ञ्च भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को गुढ़ारोड पर सैनिक सम्मान समारोह जिलाध्यक्ष सूबेदार पीडी कसाना की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ। तहसील संयोजक सूबेदार पूरणसिंह उपरेडा ने पुलवामा हमले का भारतीय सेना द्वारा करारा जवाब देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारतीय सेना का की प्रशंसा की।
दौसा लोकसभा भाजपा प्रभारी व टोंक के पूर्व विधायक अजीत मेहता ने बांदीकुई इकाई के पूर्व सैनिकों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं टोपी पहनाकर शौर्य पत्र प्रदान किया। उन्होंने लोक सभा चुुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए अभी से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्रवादी सोच के साथ देश को सर्वोपरि मानें।पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री रामकिशोर सैनी ने कहा कि देश का प्रत्येक व्यक्ति भारतीय सेना के साथ खड़़ा है। सेवानिवृत सैनिकों ने एक आवाज में कहा कि वे देश की रक्षा के लिए हर पल तैयार हैं। उन्होंने भारतीय सेना को खुली छूट देने व मनोबल बढ़ाए जाने की बात कही।
भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम बालाहेड़ी ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर सूबेदार मेजर जगदीशसिंह, सूबेदार कैलाश लादिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश पारीक, महामंत्री रामविलास मरियाडा, सूबेदार ब्रजमोहन भजाक, हवलदार कमलसिंह मोनाबास, सूबेदार राजाराम सिकन्दरा, सुशील खण्डेलवाल, विक्रम सिंह डोई सुशील विजय, भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनोज टोडवाल एवं प्रमोद व्यास भी मौजूद थे।(नि.स.)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो