सलेमपुर थानाप्रभारी रामकिशोर ने बताया कि टोडाभीम के बौल गांव निवासी भीमसिंह गुर्जर का परिवार राणोदिया का पुरा में खेतों पर रह रहा था। उन्होंने बताया कि भीमसिंह का भाई देवीसिंह से बौल में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
इसके चलते शुक्रवार को दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान फायरिंग में अशोक पुत्र भीम सिंह के बाएं तरफ सीने में गोली लगी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
खेड़ला अस्पताल से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। सीओ राजेश मलिक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।