scriptससुराल में युवक की हत्या, शव के साथ किया प्रदर्शन | Youth killed in in-laws' house, demonstrated with dead body | Patrika News

ससुराल में युवक की हत्या, शव के साथ किया प्रदर्शन

locationदौसाPublished: Jun 09, 2021 07:00:35 pm

Submitted by:

gaurav khandelwal

Youth killed in in-laws’ house, demonstrated with dead body: अलवर जिले के हरसाना में हुई वारदात, मृतक दौसा जिले के गढ़हिम्मतसिंह क्षेत्र का निवासी

ससुराल में युवक की हत्या, शव के साथ किया प्रदर्शन

ससुराल में युवक की हत्या, शव के साथ किया प्रदर्शन

मंडावर. तहसील क्षेत्र के एक युवक की ससुराल में गला रेतकर हत्या के मामले को लेकर बुधवार को गढ़हिम्मतसिंह गांव में परिजनों व ग्रामीणों ने शव के साथ धरना-प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची मंडावर थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
Youth killed in in-laws’ house, demonstrated with dead body


थानाधिकारी नाथूलाल मीणा ने बताया कि ताराचंद बैरवा (27) निवासी भंडपुरा गढ़हिम्मतसिंह 8 जून को अपने ससुराल हरसाना थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर बच्चे का जन्मदिन मनाकर ससुराल वालों के साथ सोया था। मध्यरात्रि उसका अज्ञात व्यक्ति ने गला रेतकर हत्या कर दी। इसकी सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजन उसके ससुराल पहुंचे। जहां ससुराल जनों ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
परिजनों ने शव को गांव भंडपुरा गढ़हिम्मतसिंह में लाकर ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया। परिजनों ने हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। इस संबंध में लक्ष्मणगढ़ में मामला भी दर्ज कराया है। मंडावर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया कि अलवर पुलिस से बात कर शीघ्र मामले का खुलासा कराया जाएगा। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
Youth killed in in-laws’ house, demonstrated with dead body

नाबालिग साली से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार


दौसा. जिले के एक थाना इलाके में नाबालिग साली के साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि एक विवाहिता ने 7 जून को अपने पति के खिलाफ नाबालिग बहन के साथ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि पीडि़ता अपनी बड़ी बहन के प्रसव के समय उसके ससुराल आई थी। तब आरोपी ने मौका पाकर साली के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल बेनिवाल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीडि़ता के मेडिकल में उसके चार महीने के गर्भ से होना सामने आया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो