script#RamMandir: राम मंदिर को लेकर अमित शाह ने किया यह बड़ा ऐलान,कांग्रेस व महागठबंधन को भी लिया आडे हाथ | amit shah askes rahul gandhi's stand on ram mandir | Patrika News

#RamMandir: राम मंदिर को लेकर अमित शाह ने किया यह बड़ा ऐलान,कांग्रेस व महागठबंधन को भी लिया आडे हाथ

locationदेहरादूनPublished: Feb 02, 2019 06:29:29 pm

Submitted by:

Prateek

अमित शाह की इस सभा ने उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ता में जोश भर दिया है…
 

shah

shah

(देहरादून): उत्तराखंड भाजपा द्वारा आयोजित त्रिशक्ति सम्मेलन में टिहरी और हरिद्वार से आए बूथ स्तर तक के 15 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता इस बात को लेकर भ्रम नहीं पाले कि रामंदिर का क्या होगा। राम मंदिर उसी स्थान पर ही बनेगा जहां वर्तमान में प्रभु राम विराजमान हैं। शाह ने जोर देकर कहा कि मंदिर भव्य बनेगा। इसमें किसी को भी संदेह नहीं होना चाहिए।


राहुल बाबा स्पष्ट करे अपना स्टैंड

उत्तराखंड से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा कि दरअसल प्रयागराज में कुंभ चल रहा है। ऐसे में वहां राम मंदिर का मुद्दा लगातार उठ रहा है। यह मुद्दा उठना भी स्वाभाविक है। लेकिन देवभूमि में वादा करता हूं कि राम मंदिर कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा ही बनाएगी। उन्होंने कहा कि समय—समय पर कांग्रेस अडंगा डालती रहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल बाबा को मंदिर के प्रकरण पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा ने तो अपना स्टैंड स्पष्ट कर दिया है।


भाजपा के खिलाफ बन रहे गठबंधन पर तेज हमला करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने चंद्र बाबू नायडू एची डी देवगौड़ा सहित ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। यह किसी राज्य का चुनाव नहीं है। गठबंधन के नेताओं को देश में कौन जानता है। उत्तरप्रदेश में बुआ और भतीजा एकजुट हो गए हैं। इससे यह बात स्पष्ट हो गई है कि भाजपा कितनी ताकतवर है। शाह ने कहा कि उत्तरप्रदेश में सभी पार्टियां एक भी हो जाएं तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की झोली में 74 सीटें निश्चित रूप से आएंगी।


शाह ने गठबंधन पर प्रहार करते हुए कहा कि अभी तो यह भी रहस्य बना हुआ है कि गठबंधन का नेता कौन होगा। साथ ही गठबंधन की नीति क्या होगी। विपक्ष का एक ही एजेंडा है मोदी हटाओ। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता देश का भला नहीं कर सकते हैं और न ही सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल और प्रियंका पर भी जोरदार हमला किया और कहा कि कांग्रेस सहित कई पार्टियां हैं जो परंपरावादी हैं। बेटा का बेटा सत्ता की हथियाने के लिए बेचैन रहता है। कांग्रेस ने देश में 55 साल तक राज किया लेकिन वन रेंक ,वन पेंशन (ओआरओपी) नहीं दे पाई। ओआरओपी तो ओनली राहुल और ओनली प्रियंका के लिए है।


किसानों की बात करते है राहुल पर नहीं फसलों का ज्ञान

शाह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल किसानों की बात करते हैं लेकिन फसलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कांग्रेस के शासन में ही किसानों पर कर्ज चढ़ा। लेकिन भाजपा का वादा है कि वह किसानों की आय दोगुनी करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसानों से जुड़ी योजानएं जिन्हें बजट में शामिल किया गया है उसको लेकर खुश नहीं है। बजट के दौरान उनका चेहरा मुरझा गया था। शाह ने कहा कि सोनिया और मनमोहन की सरकार ने सेना के लिए कुछ भी नहीं किया है। भाजपा की सरकार ने सेना के आधुनिकीकरण के लिए रक्षा बजट को भी बढ़ाया है। अंत में शाह ने उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर एक बार फिर भाजपा को विजयी बनाने का सभी संकल्प लेने को कहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो