scriptउत्तराखंड निकाय चुनाव: उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं के बीच मारपीट,पुलिस तैनात | clash between congress leaders in uttarakhand | Patrika News
देहरादून

उत्तराखंड निकाय चुनाव: उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं के बीच मारपीट,पुलिस तैनात

घटना के समय प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी मौजूद नहीं थे…

देहरादूनOct 22, 2018 / 08:51 pm

Prateek

(देहरादून): उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार की देर शाम जमकर हंगामा हुआ। स्थानीय निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गए। केवल इतना ही नहीं कांग्रेस के नेताआें ने एक दूसरे से हाथापाई भी की। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

 

उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में एहतियाती तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कांग्रेस भवन में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेताआें के बीच मारपीट भी हुई। इस बारे में उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताआें और नेताआें के बीच हुई मारपीट की घटना को काफी दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पूरी मामले की छानबीन कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को सुबह से टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में जमा हुए थे। घटना के समय प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी मौजूद नहीं थे।


भाजपा में भी कलह

उत्तराखंड में निकाय चुनाव में टिकट वितरण को लेकर होने वाले क्लेश से भाजपा भी अछूती नहीं है। राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी टिकट के बंटवारे को लेकर खासा रोष है। भाजपा के इन नाखुश कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट का घेराव किया। प्रदेश भाजपा के अंदर खाने में चल रही यह लड़ाई केंद्र तक पहुंच गई है। बीजेपी की ओर से निकाय चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद बगावत पर उतरे कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर आगाह किया है कि वर्तमान उम्मीदवारों का नाम काट कर योग्य प्रत्याशियों को टिकट ना दिया गया तो बीजेपी को हार का सामना करना पड़ सकता है।

Home / Dehradun / उत्तराखंड निकाय चुनाव: उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं के बीच मारपीट,पुलिस तैनात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो