लखनऊ

पूर्व फौजी ने महिलाओं को खिला दिए भांग के पकौड़े:दो दिन बाद आया होश और फिर हो गया बखेड़ा

एक पूर्व फौजी (retired soldier) ने धोखे से दो दर्जन से अधिक महिलाओं को भांग के पकौड़े (Bhang Pakodas) खिला दिए। भांग के पकौड़े खाकर महिलाएं अजीब सी हरकतें करते हुए बेहोश हो पड़ीं। दो दिन बाद महिलाओं को होश आया तो बखेड़ा हो गया।

लखनऊMar 29, 2024 / 08:48 am

Naveen Bhatt

भांग के पकौड़े खाने से बीमार हुई महिलाओं ने फौजी के घर पर हंगामा काटा

ये घटना उत्तराखंड के यूएस नगर जिले के शांतिपुरी में घटी है। बताया जा रहा है कि 26 मार्च को एक पूर्व फौजी के यहां होली मिलन कार्यक्रम चल रहा था। पूर्व फौजी ने होली मिलन कार्यक्रम के लिए तमाम तरह के पकवान तैयार करवाए थे। साथ ही भांग के पकौड़े भी बनवाए थे। उस पूर्व फौजी ने धोखे से पकौड़ों में भांग मिलाकर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को परोस दी थी। पकौड़ी खाकर महिलाओं को चक्कर आने लगे थे। इससे होली की महफिल में अफरा-तफरी मच गई थी। देखते ही देखते पकौड़ी खा चुकी दो दर्जन से अधिक महिलाएं बेहोश हो गई थीं।
पकौड़ी खाने से दीपा बिष्ट, पूनम तिवारी, खुशी तिवारी, सिया तिवारी, विमला तिवारी, पूजा जोशी, लता बिष्ट, बब्बू तिवारी, सोनू जोशी, बबली तिवारी व आशा जोशी की तबीयत सबसे ज्यादा खराब हुई। साथ ही अन्य महिलाएं भी बीमार पड़ गई थी। गुरुवार को तबीयत में सुधार होने के बाद महिलाओं ने आरोपी के घर पर धावा बोल हंगामा शुरू कर दिया था। गलती का एहसास होने पर फौजी ने उनसे माफी मांगी तब जाकर मामला शांत हुआ।
बताया जा रहा है कि शांतिपुरी नंबर दो प्रेमनगर की महिलाएं मोहल्ले में घर-घर होली मिलने को निकली थीं। पूर्व फौजी ने उन महिलाओं को भांग की पकौड़ियां खिला दी थी। इससे पकौड़ी खाने वाली सभी महिलाओं की धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। दो दिन तक महिलाएं बेहोशी की हालत में बीमार रहीं। इससे उनके परिजनों में हड़कंप मच गया था।

Home / Lucknow / पूर्व फौजी ने महिलाओं को खिला दिए भांग के पकौड़े:दो दिन बाद आया होश और फिर हो गया बखेड़ा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.