देहरादून

पैतृक गांव ऋषिकेश पहुंचा शहीद विकास गुरूंग का पार्थिव शरीर, विकास अमर रहे के नारों से गूंज उठा आकाश

शहीद विकास गुरूंग का शव जब उनके गांव पहुंचा तो तिरंगे में लिपटे शव को देखकर लोगों की आंखों से आंसु छलक उठे…

देहरादूनJun 17, 2018 / 07:07 pm

Prateek

dead body of vikas gurang

(ऋषिकेश): पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करने के दौरान की गई गोलीबारी में शनिवार को जान गंवाने वाले गोरखा रेजीमेंट के राइफलमैन शहीद विकास गुरूंग का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव ऋषिकेश पहुंच गया। शव के पहुंचने पर क्षेत्रीय निवासियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और विकास गुरंग अमर रहे जैसे नारे लगाए।

https://twitter.com/ANI/status/1008289884040245248?ref_src=twsrc%5Etfw

 

शहीद विकास गुरूंग का शव जब उनके गांव पहुंचा तो तिरंगे में लिपटे शव को देखकर लोगों की आंखों से आंसु छलक उठे। उनके शहीद होने की खबर सुनने के बाद से ही पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। उनके शव के पहुंचते ही पूरा आसमान विकास गुरूंग अमर रहे , जब तक सूरज चांद रहेगा विकास तेरा नाम रहेगा जैसे नारों से गूंज उठा। शव को देखने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक वीडियो सामने आया जिसमे लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे है।

 

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

पिता सेना से रिटार्यड, भाई गोरखा रेजीमेंट का सिपाही


विकास गुरूंग के पिता रमेश गुरंग भारतीय सेना से रिटार्यड है और उनका भाई निरंजन गुरूंग भी गोरखा रेजीमेंट में सेवा दे रहा है। गौरतलब है कि शनिवार को कश्मीर के नौशेरा सेक्टर के लाम इलाके में पाकिस्तान की ओर से सेना के गश्ती दल को निशाने पर लेकर फायरिंग की गई थी। इस दौरान गोली लगने से विकास गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिससे उनकी मौत हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह सेना मुख्यालय की ओर से फोन कर विकास के परिजनों को उनकी मौत की सूचना दी गई थी। यह सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में शौक की लहर दौड़ गई।

 

यह भी पढे: कश्मीर में हटा सीजफायर, मोदी सरकार ने ऑपरेशन ऑलआउट शुरू करने का किया ऐलान

यह भी पढे:कश्मीर: संघर्षविराम विस्तार को लेकर मोदी सरकार ने उठाया ठोस कदम, रमजान में बरती थी ढील

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.