400 सौ करोड़ का काबुल हाउस 40 साल बाद होगा मुक्त, शाही परिवार से जुड़ी है शत्रु संपत्ति
देहरादूनPublished: Oct 22, 2023 12:15:54 pm
उत्तराखंड के देहरादून में 400 करोड़ की शत्रु संपत्ति काबुल हाउस आखिरकार 40 साल बाद भू माफिया के चंगुल से मुक्त होने होने को है। बकायदा डीएम कोर्ट ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।


देहरादून सिटी
दरअसल, 1937-38 में बंदोबस्त के समय शहरी क्षेत्रों में एक ही खसरा नंबर राजस्व रिकार्ड में अंकित किया जाता था। उस दौर के शहरी क्षेत्र में अलग-अलग खेवट तय होने के बाद भी संबंधित खेवट का खसरा नंबर स्पष्ट नहीं हो पाता था। देहरादून में बंदोबस्ती की कानूनी प्रक्रिया न होने के कारण 1947 में देश के बंटवारे के बाद राजस्व रिकॉर्ड में शत्रु संपत्ति दर्ज नहीं हो पाई थी।