scriptराहुल ने मोदी को कोसा, मायवती ने भाजपा के साथ कांग्रेस को भी लताड़ा | rahul gandhi and mayawati addressed different rallies in uttarakhand | Patrika News

राहुल ने मोदी को कोसा, मायवती ने भाजपा के साथ कांग्रेस को भी लताड़ा

locationदेहरादूनPublished: Apr 06, 2019 11:08:59 pm

Submitted by:

Prateek

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर ही खूब खरीखोटी सुनाई…

file photo

file photo

(देहरादून): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को तीन और बसपा सुप्रीमो मायवती ने दो जनसभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला वहीं मायावती ने भाजपा के साथ ही साथ कांग्रेस को भी जमकर लताड़ा।


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर ही खूब खरीखोटी सुनाई। राहुल ने कहा गब्बर सिंह ने टैक्स लगाकर जनता को परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम आए तो गब्बर सिंह टैक्स को खत्म कर देंगे। राहुल ने कहा कि आज युवा छोटा बिजनेस शुरू करना चाहता है लेकिन इसके लिए उसे रिश्वत देनी पड़ रही है। राहुल ने कहा हमारी सरकार 3 वर्ष तक कोई भी टैक्स नहीं लेगी। उन्होंने कहा हमने घोषणा—पत्र में लिख दिया कि किसान को कर्ज न दे पाने पर उन्हें जेल नहीं भेजा जाएगा। किसानों के लिए अलग से बजट पेश किया जाएगा। राहुल ने कहा सबको रोजगार मिले हम ऐसा हिंदुस्तान चाहते हैं। राहुल गांधी ने जनता से पूछा कि बताओं 5 साल में मोदी ने बेरोजगारों के लिए क्या किया? राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने मात्र 15 लोगों का कर्ज माफ किया, किसानों का क्यों नहीं किया?

वहीं रुडकी और रुद्रपुर की जनसभाओं को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और कांग्रेस को खूब कोसा। मायावती ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि छोटे-बडे चौकीदार मिलकर हमारा रास्ता नहीं रोक सकते हैं। उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने जो वादे जनता से किए थे वे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। माया ने आक्रोश व्यक्त किया कि देश को बांटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।

बसपा अध्यक्ष ने कहा नोटबंदी बिना तैयारी के किया गया फैसला था, जिसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा। उन्होंने कहा भाजपा ने ‘रफाल’में बड़ा घोटाला किया है। मायवती ने कहा कि कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण ही आज सत्ता से बाहर है। फिर भी समझ नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की भी यही स्थिति है। भाजपा ने जो गलती की है उसको भुगतना ही पड़ेगा। भाजपा की सरकार दोबारा केंद्र में अब नहीं बनेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो