scriptउत्तराखंड: लैंडस्लाइडिंग जोन में फंसे हजारों तीर्थयात्रियों को लेकर सामने आई बड़ी ख़बर, अब सभी… | Rain In Uttarakhand: Chardham Pilgrims Come Out Safe From Lambagar | Patrika News

उत्तराखंड: लैंडस्लाइडिंग जोन में फंसे हजारों तीर्थयात्रियों को लेकर सामने आई बड़ी ख़बर, अब सभी…

locationदेहरादूनPublished: Sep 30, 2019 06:06:30 pm

Submitted by:

Prateek

Rain In Uttarakhand: बारिश (Heavy Rain In Uttarakhand) के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में (Landslide) भूस्खलन (Landslide In Uttarakhand) भी बढ़ गया। (Uttarakhand Weather) लैंडस्लाइडिंग जोन लामबगड़ (Landslide Zone Lambgarh) में भूस्खलन के बाद सड़क पर मलबा आने के बाद हजारों यात्री (Chardham Yatra) फंस गए थे, इन यात्रियों को लेकर (Chardham Yatra 2019) बड़ी ख़बर सामने आई है कि…

Rain In Uttarakhand

उत्तराखंड: लैंडस्लाइडिंग जोन में फंसे हजारों तीर्थायात्रियों को लेकर सामने आई बड़ी ख़बर, अब सभी…

(देहरादून,हर्षित सिंह): उत्तराखंड में बादलों का कहर लगातार जारी है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, नई टिहरी, उत्तरकाशी समेत राज्य के ज्यादातर पहाड़ी इलाकों में रविवार को बारिश होती रही। बारिश की वजह से लगभग चार हजार तीर्थयात्री लैंडस्लाइडिंग जोन में फंस गए थे। इन्हें लेकर बड़ी राहत भरी ख़बर सामने आई है…


तीर्थयात्रियों को लेकर राहत भरी ख़बर…

बारिश की वजह से बंद हुआ लैंडस्लाइडिंग जोन लामबगड़ बद्रीनाथ हाईवे वाहनों के आवागमन के लिए सोमवार सुबह नौ बजे खोल दिया गया। गौरतलब है कि लामबगड़ में रविवार को बद्रीनाथ हाईवे पर आवागमन शुरू हो गया था, लेकिन तीन घंटे बाद बोल्डर आ जाने के कारण यह दोबारा बंद हो गया। इसके कारण लगभग चार हजार तीर्थयात्री फंसे हुए थे। लामबगड़ खुलने पर बद्रीनाथ धाम व अन्य पड़ावों के लिए जाने वाले करीब चार हजार तीर्थयात्री निकल पाए।


रविवार से हो रही बारिश की वजह से तापमान में खासी गिरावट रिकार्ड की गई। प्रदेश की राजधानी देहरादून में भी रविवार रात से बारिश जारी रही। सोमवार को भी दून में रुक रुक कर बारिश होती रही व घने बादल छाए रहे। इसके साथ ही मसूरी, हरिद्धार में भी बारिश हुई।

 

भारी बारिश की आशंका…

इसके साथ ही मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, और नैनीताल के ज्यादातर इलाकों में भारी से बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई। इसके लिए विभाग ने प्रशासन को एतिहायत बरतने को कहा है।

जनजीवन अस्त व्यस्त

उत्तराखंड: लैंडस्लाइडिंग जोन में फंसे हजारों तीर्थायात्रियों को लेकर सामने आई बड़ी ख़बर, अब सभी...

जानकारी के मुताबिक भारी बारिश के चलते हरिद्धार को रविवार देर रात हुई बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों को जलभराव की समस्या करना पड़ा। वहीं मसूरी में बारिश के कारण ठंड में इजाफा हो गया है। इसके साथ ही जगह जगह पर मसूरी देहरादून मार्ग पर कई जगह मलबा आ जाने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते से मलबा हटाया जा रहा है।


इसके अलावा नई टिहरी और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर सुबह तक जारी रहा। लगातार तीन दिनों से जारी बारिश के चलते टिहरी में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग में बारिश का सिलसिला जारी है। केदारनाथ के लिए यातायात व्यवस्था सुचारू है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो