scriptमिशन 2019: लोकसभा चुनाव के मद्येनजर थावर चंद गहलोत जानेंगे उत्तराखंड में बीजेपी का हाल | Thawar Chand Gehlot will take feedback of uttarakhand bjp | Patrika News

मिशन 2019: लोकसभा चुनाव के मद्येनजर थावर चंद गहलोत जानेंगे उत्तराखंड में बीजेपी का हाल

locationदेहरादूनPublished: Dec 29, 2018 06:44:49 pm

Submitted by:

Prateek

थावर चंद की रिपोर्ट के बाद भाजपा हाईकमान उत्तराखंड के लिए चुनावी रणनीति बनाएगा…

gahlot file photo

gahlot file photo

(देहरादून): केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी थावर चंद्र गहलोत आगामी 31 दिसंबर को देहरादून आएंगे और उस दिन ही उत्तराखंड भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। साथ यह जानने की कोशिश करेंगे कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा की ओर से किस तरह की तैयारियां हैं।


सूत्रों के मुताबिक भाजपा हाईकमान ने गहलोत को उत्तराखंड का चुनावी खाका बनाकर सौंपा है। हाईकमान द्वारा भेजे गए चुनावी खाके पर ही गहलोत उत्तराखंड भाजपा के शीर्ष नेताओं से बातचीत करेंगे और उनकी भी राय जानेंगे।


प्रदेश कोर ग्रुप की 31 दिसंबर को होने वाली बैठक में कोर ग्रुप के सदस्यों के अलावा भी करीब एक दर्जन भाजपा के प्रदेश स्तर के शीर्ष नेताआ को भी आमंत्रित किया गया है। गहलोत नेताओं और पदाधिकारियों से पांचों संसदीय सीटों के बारे में जरूरी फीड बैक लेंगे।


सूत्रों के अनुसार थावर चंद गहलोत कोर ग्रुप के सदस्यों के अलावा संगठन के शीर्ष सदस्यों और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं उनके मंत्रियों से अलग—अलग बातचीत करेंगे। उसके बाद गहलोत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को उत्तराखंड के बारे में विस्तृत रिपोर्ट देंगे। थावर चंद की रिपोर्ट के बाद भाजपा हाईकमान उत्तराखंड के लिए चुनावी रणनीति बनाएगा।


उल्लेखनीय है कि थावर चंद गहलोत लंबे समय तक उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी भी रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बात को ध्यान में रखकर भाजपा हाईकमान ने थावर चंद को उत्तराखंड भाजपा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। ताकि गहलोत के पिछले अनुभवों का लाभ पार्टी को वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान मिल सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो