7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तराखंड सरकार में मंत्री प्रकाश पंत का निधन, बीजेपी में शोक की लहर

बता दें कि प्रकाश पंत का जन्म जन्म 11 नवंबर 1960 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुआ था...

less than 1 minute read
Google source verification
prakash pant file photo

उत्तराखंड सरकार में मंत्री प्रकाश पंत का निधन, बीजेपी में शोक की लहर

(देहरादून): उत्तराखंड भाजपा के लिए एक दु:खद ख़बर है। उत्तराखंड की भाजपा सरकार में संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत का आज निधन हो गया। पंत ने अमरिका में अंतिम श्वास ली। मिली जानकारी के अनुसार पंत पिछले तीन माह से बीमार थे। 5 दिन पहले ही पंत को नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी कैंसर इंस्टीच्यूट से अमरीका ले जाया गया था। 52 साल के पंत अपने पीछे पत्नी और एक पुत्री छोड़ गए हैं। पंत की पुत्री सेना में चिकित्सक है।


इधर उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का शोक और तीन दिन का सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पंत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। दोनों ने पंत को मृदुभाषी,मिलनसार और लोकप्रिय राजनेता बताया है। उत्तराखंड की राजनीति में पंत का विशेष स्थान रहा है।


बता दें कि प्रकाश पंत का जन्म जन्म 11 नवंबर 1960 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुआ था। पहली बार वह 2002 में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। पंत के निधन के बाद प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड गई है।