script

उत्तराखंड निकाय चुनाव: मेयर की 7 सीटों में से 5 पर भाजपा का कब्जा, 2 कांग्रेस की झोली में, निर्दलीय भी रहे ताकतवर

locationदेहरादूनPublished: Nov 21, 2018 07:03:33 pm

बचे हुए चुनाव परिणामों की घोषणा गुरूवार तक किए जाने की उम्मीद है…

(देहरादून): उत्तराखंड निकाय चुनाव के अधिकतर चुनाव परिणाम आ गए हैं। जिनमें मेयर की कुल 7 सीटों में से 5 पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। भाजपा ने मेयर की सीट देहरादून,हल्द्वानी,ऋषिकेश,काशीपुर और रुद्रपुर को अपने कब्जे में किया है। जबकि कांग्रेस ने हरिद्वार और कोटद्वार नगर निगम की मेयर की सीटें अपने कब्जे में की हैं।


यहां देखे किसको मिली कितनी सीटें

नगर पालिका,नगर पंचायत और नगर निगम की 84 अध्यक्ष और मेयर की सीटों में से 83 की घोषणा अब तक हो गई है। जिसमें 34 पर भाजपा ,25 पर कांग्रेस,23 पर निर्दलीय और एक पर बसपा ने कब्जा किया है। उत्तराखंड में कुल 1064 वार्डों के लिए चुनाव संपन्न हुए हैं जिनमें कुल 1063 की घोषणा हुई है। जिसमें 551 निर्दलीय,भाजपा 323,कांग्रेस 181,बसपा 04,आम आदमी पार्टी 02 ,उत्तराखंड क्रांति दल 1 और सपा के कब्जे में 1 वार्ड रहे हैं। शेष बचे हुए चुनाव परिणामों की घोषणा गुरूवार तक किए जाने की उम्मीद है ।

 

 

ट्रेंडिंग वीडियो