scriptयहां बढ़ रहीं कांग्रेस की मुश्किलें, जल्द विवाद सुलझाएंगी प्रियंका गांधी | Uttarakhand News: Priyanka Gandhi To Visit Soon For Solve Party Issue | Patrika News

यहां बढ़ रहीं कांग्रेस की मुश्किलें, जल्द विवाद सुलझाएंगी प्रियंका गांधी

locationदेहरादूनPublished: Feb 10, 2020 07:09:24 pm

Submitted by:

Prateek

Uttarakhand News: पिछले दिनों नई कार्यकारिणी को लेकर भी (Uttarakhand Congress) काफी विवाद हुआ है। जिसका परिणाम यह हुआ (Priyanka Gandhi) कि (Priyanka Gandhi In Uttarakhand)…
 

Uttarakhand News, Uttarakhand Congress, Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi In Uttarakhand

यहां बढ़ रहीं कांग्रेस की मुश्किलें, जल्द विवाद सुलझाएंगी प्रियंका गांधी

(देहरादून): प्रदेश में पार्टी को संजीवनी देने के मकसद से कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी फरवरी माह के अंत तक उत्तराखंड जाएंगी। जल्द ही इस दौरे की तिथि तय की जाएगी। दरअसल कांग्रेस में गुटबाजी चरमपर है। पार्टी आलाकमान इससे बेहद चिंतित है।

यह भी पढ़ें

DGP का बड़ा खुलासा, नेट प्रतिबंध के बाद भी पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में हैं आतंकी, अपना रहे विशेष तकनीक

पिछले दिनों नई कार्यकारिणी को लेकर भी काफी विवाद हुआ है। जिसका परिणाम यह हुआ कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से प्रचार के लिए गठित टीम भी दिल्ली नहीं जा सकी। नई कार्यकारिणी के गठन के बावजूद उत्तराखंड कांग्रेस भवन में अराजकता का माहौल कायम है। इस सिलसिले में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की है। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रदेश में पार्टी की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रियंका गांधी का दौरा तय किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक प्रियंका गांधी देहरादून आएंगी। साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस के हर गुट के नेताओं के साथ बैठक करके आपसी विवाद को सुलझाएंगी।

यह भी पढ़ें

फि़ल्म ‘शूटर’ पर पाबंदी, हार्डकोर गैंगस्टर की जिंदगी पर है आधारित, कहानी सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

यह पहली बार होगा जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रियंका गांधी को उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं में बढ़ रही दूरियों को कम कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। जानकार बताते हैं कि सर्वाधिक विरोध अभी हाल ही में गठित कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर है लेकिन जिस तरीके से प्रीतम सिंह कार्य कर रहे हैं उससे यह बात साफ हो गई है कि नई कार्यकारिणी में किसी भी तरह का कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। प्रियंका अपने दौरे के दौरान कांग्रेस के हर गुट के नेताओं से सबसे पहले बात करेंगी। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगी। इस दौरान कोई जनसभा का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कहना है कि प्रियंका गांधी उत्तराखंड दौरे पर आएंगी। जल्द ही प्रियंका गांधी के आने की तिथि तय की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो