scriptशहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, आश्रित परिवारों के लिए CM ने की बड़ी घोषणा | Jharkhand Government Big Announcement For Martyred Soldiers | Patrika News

शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, आश्रित परिवारों के लिए CM ने की बड़ी घोषणा

locationदेवघरPublished: Jun 18, 2020 08:30:16 pm

Submitted by:

Prateek

जवानों के शौर्य और बलिदान पर सभी को गर्व है, इसी बीच भारी मन के साथ शहीद जवानों को अंतिम विदाई दी गई. (Jharkhand Government Big Announcement For Martyred Soldiers) (Galwan Valley) (Galwan Valley Martyrs Kundan Kumar Ojha) (Galwan Valley Martyrs Ganesh Hansda) (India-China Face Off) (Jharkhand News) (Deoghar News)..
 

शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, आश्रित परिवारों के लिए CM ने की बड़ी घोषणा

शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, आश्रित परिवारों के लिए CM ने की बड़ी घोषणा

रांची,देवघर: लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan vally) में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान वीरगति को प्राप्त हुए। पूरे देश की आखें नम हैं। जवानों के शौर्य और बलिदान पर सभी को गर्व है साथ ही चीन के प्रति गुस्सा भी है। इसी बीच भारी मन के साथ शहीद जवानों को अंतिम विदाई दी गई। झारखंड के भी दो जवानों ने भी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहूति दी है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही मुख्यमंत्री ने शहीद के आश्रितों के लिए बड़ी घोषणा भी की है।

यह भी पढ़ें

Galwan Valley: वीर शहीदों की दास्तां, एक नहीं देख पाया नवजात बेटी का चेहरा, तो इधर छिना परिवार का एकमात्र सहारा

पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल के कोसाफालिया गांव निवासी शहीद जवान गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर रांची लाया गया। यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू व अन्य गणमान्य लोगों ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


यह भी पढ़ें

घरों से फूल बरसाकर लोगों ने शहीद कर्नल संतोष बाबू को दी बिदाई, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

 

https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1273621239957843968?ref_src=twsrc%5Etfw

इसी बीच मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों के परिवार के लिए एक राहत भरी घोषणा की। सरकार की ओर से दी जा रही सहायता तो इन परिवारों को मिलेगी ही। राज्य सरकार इसके अतिरिक्त शहीदों के आश्रितों को उनके पसंद के स्थान पर नि:शुल्क भूखण्ड देने के साथ ही पेट्रोल पंप हेतु पेट्रोल पंप आवंटन नीति में प्रावधान करने हेतु केंद्र सरकार से आग्रह करेगी।

यह भी पढ़ें

OMG: पानी छोड़ जमीन पर रहने लगीं हैं कुछ मछलियां, जानें कैसे हुआ ये बड़ा बदलाव?

लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों से लोहा लेते हुए साहिबगंज जिले के दीहरी गांव निवासी 26 वर्षीय कुंदन कुमार ओझा भी वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन दोनों ही वीर जवानों की कहानी बड़ी ही प्रेरित कर देने वाली है। उसे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

ट्रेंडिंग वीडियो