scriptपूर्वांंचल की इन सीटों पर क्यों महिला उम्मीदवारों को नहीं मिलती जीत, क्या है असली वजह | All about Women candidates who contested lok sabha election | Patrika News

पूर्वांंचल की इन सीटों पर क्यों महिला उम्मीदवारों को नहीं मिलती जीत, क्या है असली वजह

locationदेवरियाPublished: May 11, 2019 11:26:30 pm

महिलाओं को टिकट देने में सपा-कांग्रेस आगे, भाजपा फिसड्डी

tikamgarh loksabha vidhayak mantri buth

tikamgarh loksabha vidhayak mantri buth

2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम 23 मर्इ को आ जाएगा। महिला आररक्षण बीजेपी के संकल्प पत्र में है। महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने के लिए उनकी प्रत्याशिता की बात करें तो गोरखपुर-बस्ती मंडल की नौ सीटों पर आजतक भाजपा को कोई महिला प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में नहीं मिली। आजादी के बाद से हुए अबतक 17 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां की नौ सीटों में आजतक एक भी महिला प्रत्याशी नहीं उतारे। हालांकि, सपा-कांग्रेस विभिन्न चुनावों में महिला प्रत्याशी उतार चुके हैं लेकिन इन दलों ने भी आम कार्यकर्ता की बजाय अपने दल के बड़े नेताओं की पत्नियों-बेटियों पर ही दांव लगाया है। बसपा भी दो बार महिला प्रत्याशी पर दांव लगा चुकी है।
देश के आजाद होने के बाद हुए पहले आम चुनाव में महिलाओं ने चुनावी राजनीति में कूदकर अपने हक की आवाज बुलंद तो की लेकिन राजनैतिक दलों ने आधी आबादी को उनका हक देना मुनासिब नहीं समझा। लोकसभा चुनाव की राजनीति में गोरखपुर-बस्ती मंडल में राजनीतिक दलों ने महिलाओं को टिकट देने में काफी कंजूसी बरती है जो आजतक जारी है। आंकड़ों की बात करें तो बीते 16 लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने एक भी महिला प्रत्याशी पर दांव नहीं लगाया है। कांग्रेस ने सबसे अधिक सात बार महिला प्रत्याशियों पर दांव लगाया लेकिन एक भी बार जीत हासिल नहीं कर सकीं। समाजवादी पार्टी ने छह बार महिलाओं को मौका दिया। सिर्फ एक बार बांसगांव से सुभावती पासवान जीतने में सफल रहीं थीं। सुभावती पासवान तीन बार हारीं। जबकि दो अन्य महिला प्रत्याशी शारदा देवी व राजमति भी सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ चुकी हैं।
किसी बड़े नेता के घर की महिलाओं को ही तवज्जो

सपा और कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी के नाम पर किसी बड़े नेता/सांसद/विधायक के घर की महिलाओं पर ही दांव लगाए। आम महिला कार्यकर्ता तो हमेशा से चुनावी राजनीति से दूर ही रहे। संसदीय चुनाव लड़ने वाली मालती पांडेय पूर्व केंद्रीय मंत्री राजमंगल पांडेय की पत्नी थीं। मोहसिना किदवई कांग्रेस की बड़ी नेताओं में शुमार रहीं। कांग्रेस की सिंबल से लड़ी शशि शर्मा कद्दावर नेता रामायण राय की बेटी थीं तो पडरौना से चुनाव लड़ चुकी मोहिनी देवी पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री स्व.सीपीएन सिंह की पत्नी थीं। सपा ने सुभावती पासवान पर चार बार दांव लगाया, वह पूर्व विधायक ओम प्रकाश पासवान की पत्नी थीं। शारदा देवी पूर्व विधायक रहीं हैं। जबकि 2014 में सपा के सिंबल पर लड़ी राजमति पूर्व मंत्री जमुना निषाद की पत्नी हैं।

कब कहां से चुनाव लड़ी महिलाएं

सन क्षेत्र नाम पार्टी वोट
1951 गोरखपुर सेंट्रल सुचेता कृपलानी केएमपीपी 7340
1951 देवरिया पूर्वी कमला सहाय केएमपीपी 13031

1957 कोई नहीं

1962 गोरखपुर कमला सहाय सोशलिस्ट 19398
1967 कोई नहीं

1971 कोई नहीं

1977 कोई नहीं

1980 पडरौना मालती पांडेय जनता पार्टी 92369

1984 खलीलाबाद उषा निर्दल 4411


1989 खलीलाबाद उषा देवी निर्दल 5152

1989 महराजगंज अंसारी निर्दल 4888
1989 देवरिया शशि शर्मा कांग्रेस 145870

1989 सलेमपुर राजपति निर्दल 3488

1991 डुमरियागंज मोहसिना किदवई कांग्रेस 139631
1991 डुमरियागंज सीमा मुस्तफा आईसीएस 49553
1991 खलीलाबाद उषा देवी निर्दल 2285
1991 पडरौना मोहिनी देवी कांग्रेस 42436
1991 देवरिया शशि शर्मा कांग्रेस 59834

1996 डुमरियागंज मोहसिना किदवई कांग्रेस तिवारी 32062
1996 डुमरियागंज सीमा मुस्तफा निर्दल 3987
1996 डुमरियागंज राफिया खातून निर्दल 557
1996 डुमरियागंज शिवपति देवी निर्दल 388
1996 खलीलाबाद उषा पांडेय निर्दल 302
1996 बांसगांव सु. सुभावती पासवान सपा 203591
1996 गोरखपुर दुर्गावती निर्दल 414
1996 गोरखपुर त्रिवेणी गांधी निर्दल 150
1996 देवरिया शशि शर्मा कांग्रेस तिवारी 17161
1998 बांसगांव सुभावती पासवान सपा 186893
1998 बांसगांव रूपावती देवी निर्दल 3882

1999 खलीलाबाद ममता निर्दल 1297
1999 बांसगांव सुभावती पासवान सपा 174996
1999 गोरखपुर पुष्पा देवी निर्दल 2049
1999 महराजगंज तलत अजीज बसपा 171408

2004 बस्ती गौरा निर्दल 3261
2004 खलीलाबाद फूलादेवी निर्दल 1509
2004 बांसगांव सुभावती पासवान सपा 135501
2004 महराजगंज तलत अजीज बसपा 157438

2009 संतकबीरनगर अंजू निर्दल 8163
2009 संतकबीनगर सुशीला जिज्ञासु निर्दल 3489
2009 देवरिया सरिता निर्दल 4882
2009 बांसगांव शारदा देवी सपा 113170
2009 बांसगांव कुंजावती निर्दल 4633
2014 डुमरियागंज रानी वसंुधरा कांग्रेस 88117
2014 संतकबीरनगर ज्योति सिंह निर्दल 1884
2014 संतकबीरनगर अपर्णा निर्दल 11046
2014 गोरखपुर राजमति सपा 226216
2014 बांसगांव कुंजावती निर्दल 4346

ट्रेंडिंग वीडियो