scriptसलेमपुर से रविद्र कुशवाहा पर फिर कमल खिलाने की जिम्मेदारी | BJP given chance to Ravindra Kushwaha from salempur | Patrika News

सलेमपुर से रविद्र कुशवाहा पर फिर कमल खिलाने की जिम्मेदारी

locationदेवरियाPublished: Mar 27, 2019 01:53:55 am

भाजपा ने किया प्रत्याशियों का ऐलान

Ravindra Kushwaha

सांसद रविन्द्र कुशवाहा

भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर-बस्ती मंडल की नौ सीटों में छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। सलेमपुर से भाजपा के निवर्तमान सांसद रविन्द्र कुशवाहा को फिर प्रत्याशी बनाया गया है। देवरिया संसदीय सीट पर अभी प्रत्याशी तय नहीं किया गया। गोरखपुर और संतकबीरनगर में भी प्रत्याशी के नाम पर अभी निर्णय नहीं हो सका है। कुशीनगर सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटों भी पर अपने सांसदों पर ही भरोसा जताया है।
गोरखपुर जिले के बांसगांव सुरक्षित सीट पर निवर्तमान सांसद कमलेश पासवान को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि महराजगंज संसदीय सीट पर पंकज चौधरी चुनाव लड़ेंगे। डुमरियागंज से जगदंबिका पाल चुनाव मैदान में होंगे। कुशीनगर से एमपी राजेश पांडेय की जगह विजय कुमार दुबे चुनाव मैदान में होंगे। सलेमपुर से निवर्तमान एमपी रविंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ेंगे। बस्ती से निवर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी भाजपा के फिर प्रत्याशी होंगे।
गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी का अभी चयन नहीं हो सका है। जबकि संतकबीरनगर में जूताकांड से चर्चित सांसद शरद त्रिपाठी पुनः प्रत्याशी होंगे या नहीं इस पर असमंजस बरकरार है। कलराज मिश्र द्वारा खाली की गई देवरिया संसदीय सीट पर भी निर्णय नहीं हो सका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो