scriptपरिवारवाद ,क्षेत्रवाद व जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य करती है भाजपा- स्वतंत्र देव | bjp ke pradesh adhyaksh swatantra dev singh ne deoriya sabha me liya h | Patrika News

परिवारवाद ,क्षेत्रवाद व जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य करती है भाजपा- स्वतंत्र देव

locationदेवरियाPublished: Dec 16, 2021 07:22:11 pm

Submitted by:

Punit Srivastava

गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गौरीबाजार के चन्द्रशेखर आजाद इंटर कालेज में पूर्व विधायक स्व. प्रमोद सिंह की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यो की जमकर सराहना की।

bjp_deoriya.jpg

गुरुवार को देवरिया में पूर्व विधायक स्वर्गीय प्रमोद सिंह की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा परिवारवाद,जातिवाद व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर आमजन के हित के लिए कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए नहीं, बल्कि देश व समाज के लिए राजनीति करती है। जिस श्रीनगर के चौक पर आजादी के 70 वर्षों बाद तक कोई भारत का झंडा नहीं फहरा सका, वहां नरेन्द्र मोदी ने भारतीय ध्वज फहराने का काम किया। प्रदेश में योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अपराधी व गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग गए तथा माफिया जेल से बाहर निकलना नहीं चाह रहे हैं।
उन्होनें मोदी व योगी सरकार के कार्यो की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि मोदी विश्व के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिनकी माँ व परिवार का कोई सदस्य सरकारी आवास में नही गया। हम गरीबों की खुशहाली के लिए, भारत माता की जय के लिए, लोग वन्देमातरम बोल सकें, इसके लिए दल चलाते हैं। देश मे जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद, व्यक्तिवाद, वंशवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की चिंता करने वाला नेता केवल नरेंद्र मोदी है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार के पहले गुंडों पर इत्र छिड़कते थे। गुंडे बिल्डरों को फोन कर वसूली करते थे। पुलिसवाले खातिरदारी करते थे, आज योगी सरकार में वही गुंडे पुलिस वालों से घबराते हैं। गुंडे या तो जेल में डाल दिए गए या प्रदेश छोड़कर भाग गए। अब तो वह गुंडे जेल से बाहर आने में डर रहे हैं। इतना ही नहीं है, पहले स्कूटी रोककर महिलाओं को छेड़ा जाता था। एफआईआर तक नहीं दर्ज होती थी, लेकिन योगी सरकार में रात के 12 बजे भी स्कूटी से महिलाएं आराम से अपने घर जा सकती हैं। आज महिलाएं सुरक्षित हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो