scriptभाजपा के इस कद्दावर नेता को पहली बार मिली जीत, ढाई लाख मतों से जीतकर पहुंचे संसद में | BJP state ex president won election for first time, know the margin | Patrika News

भाजपा के इस कद्दावर नेता को पहली बार मिली जीत, ढाई लाख मतों से जीतकर पहुंचे संसद में

locationदेवरियाPublished: May 24, 2019 12:49:22 am

बेटे का टिकट काटकर डेमेज कंट्रोल के लिए दिया था पिता को टिकट

Ramapati ram tripathi

भाजपा के इस कद्दावर नेता को पहली बार मिली जीत, ढाई लाख मतों से जीतकर पहुंचे संसद में

देवरिया ने आखिरकार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को जीत का स्वाद चखा ही दिया। भाजपा उम्मीदवार रमापति राम त्रिपाठी देवरिया से सांसद चुन लिए गए हैं। उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवार विनोद जायसवाल को 249931 मतों से पराजित किया है।
रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया संसदीय क्षेत्र से 580644 मत मिले हैं। यह कुल पड़े मतों का 57.19 प्रतिशत है। उनके प्रतिद्वंद्वी बसपा उम्मीदवार विनोद जायसवाल को 330713 वोट मिले हैं। विनोद कुल पड़े मतों का 32.57 प्रतिशत मत बटोरने में सफल हुए हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नियाज अहमद 5.03 प्रतिशत मत पाए हैं। यानी 51056 मत ही नियाज को मिले हैं।
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र का टिकट काटकर भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया से चुनाव लड़ाया था। बीजेपी ने संतकबीरनगर से उनके पुत्र व निवर्तमान सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काटा था। ब्राह्मण मतों की नाराजगी को दूर करने के लिए शरद के पिता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया भेजा गया था। इसके पहले भी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। हालांकि, बीजेपी उनको दो बार एमएलसी बना चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो